इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब दुनिया के दो बड़े पावरहाउस अमेरिका और इटली सरेआम कूटनीतिक युद्ध के मैदान में उतर आए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बेहद ‘निजी और अपमानजनक’ बयान ने वॉशिंगटन और रोम के बीच आग लगा दी है. ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘मिन्नतें’ कर रही थीं, बेताब थीं. लेकिन मेलोनी ने इस दावे को पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठा बताते हुए ऐसा करारा पलटवार किया है कि वॉशिंगटन में हड़कंप मच गया है.
विवाद की शुरुआत ट्रंप के एक इंटरव्यू से हुई. उन्होंने इतालवी टीवी चैनल La7 से बातचीत में अहंकार भरे लहजे में कहा कि G7 में वो (मेलोनी) मेरे साथ फोटो चाहती थीं. मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया और मैंने खिंचवा ली. जैसे ही यह बयान इटली पहुंचा, खलबली मच गई. मेलोनी ने चुप रहने के बजाय ट्रंप को औकात दिखाते हुए साफ शब्दों में कहा कि ट्रंप की यह कहानी पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है. न तो मैं और न ही इटली किसी के सामने झुकते हैं या मिन्नतें करते हैं.
बात सिर्फ शब्दों तक नहीं रही, इटली ने तुरंत खूंखार एक्शन लिया है. इटली सरकार ने ट्रंप की टिप्पणी को ‘गंभीर, अहंकारी और अपमानजनक’ बताया है. विरोध जताते हुए इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी ने अगले हफ्ते होने वाला अपना अमेरिकी दौरा अचानक रद्द कर दिया है. तायानी ने गरजते हुए कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है. किसी को भी इतालवी प्रधानमंत्री से इस तरह अहंकारी लहजे में बात करने का अधिकार नहीं है.
ये भी पढ़ें: वाह री NTA! पहले हुआ पेपर लीक, अब नागपुर के छात्र को दुबई में दिया NEET का सेंटर; जानें पूरा मामला
इटली में पक्ष और विपक्ष दोनों मेलोनी के समर्थन में एक साथ खड़े हो गए हैं. राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला ने तुरंत मेलोनी को फोन कर अपना समर्थन जताया. सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी लीग पार्टी के नेता माटेओ साल्विनी ने भी कहा कि जॉर्जिया मेलोनी पर हमला पूरे इटली पर हमला है.
आपको याद दिला दें कि ट्रंप और मेलोनी के रिश्ते पहले काफी करीबी माने जाते थे. 2025 में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली वह एकमात्र यूरोपीय नेता थीं. लेकिन अप्रैल में ईरान युद्ध के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. पोप लियो 14वें की शांति अपील पर ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया का मेलोनी ने विरोध किया था, जिसके बाद ट्रंप ने उन्हें ‘डरपोक’ तक कह डाला था. इटली सरकार के अंडरसेक्रेटरी जियोवानबातिस्ता फज्जोलारी ने चेतावनी दी है कि ट्रंप के ऐसे बयान अमेरिका और यूरोप के ऐतिहासिक रिश्तों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अब देखना यह है कि ट्रंप इस राजनयिक महासंग्राम को और कितना आगे ले जाते हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…