लाइफस्टाइल

आपके अपने ही तो नहीं कर रहे मन ही मन ईर्ष्या? इन 9 संकेतों से जानें मुंह पर मीठा बोलने वाले छिपे दुश्मनों को

Lifestyle News: रिश्ते-नाते और दोस्ती का दायरा बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि जो शख्स आपके सामने मीठी-मीठी बातें करे, वह मन से भी आपका उतना ही शुभचिंतक हो. अक्सर हमारे आस-पास ही ऐसे दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान के लोग होते हैं जो सामने तो बेशुमार प्यार और अपनापन दिखाते हैं, लेकिन भीतर ही भीतर आपसे भयंकर ईर्ष्या या जलन रखते हैं. इंसानी स्वभाव में जलन होना आम बात है, लेकिन कोई खुलकर इसे कबूल नहीं करता. अगर आपका कोई करीबी आप से छिपी हुई द्वेष भावना रखता है, तो उसके व्यवहार में कुछ ऐसी अजीब बातें दिखने लगती हैं, जिससे आप आसानी से उसका सच पकड़ सकते हैं. आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो यह साफ बता देते हैं कि कोई इंसान आपसे मन ही मन जलता है.

गुड न्यूज को पूरी तरह नजरअंदाज करना

जब आप अपनी जिंदगी की किसी बड़ी कामयाबी या खुशी को किसी ऐसे इंसान के साथ शेयर करते हैं, जो आपसे अंदर से जलता है, तो वह उस पर कोई खास उत्साह नहीं दिखाएगा. वह ऐसे रिएक्ट करेगा मानो यह कोई बहुत बड़ी बात ही नहीं थी. उसका यह ठंडा रवैया साफ बता देता है कि आपकी खुशी उसे जरा भी रास नहीं आ रही है.

तारीफ के पीछे छुपा हुआ ताना

जलन रखने वाले लोग अक्सर ऐसे कॉम्प्लीमेंट्स देते हैं जो सुनने में तो बहुत अच्छे या पॉजिटिव लगते हैं, लेकिन उनके भीतर एक चुभता हुआ ताना छुपा होता है. वे ऐसी बातें कहेंगे जो आपके दिल को ठेस पहुंचाए, लेकिन आप चाहकर भी उन पर खुलकर गुस्सा न हो सकें क्योंकि उनके शब्द ऊपर से मीठे होते हैं.

आपकी परेशानी में खुशी महसूस करना

यह सबसे बड़ा पैमाना है. जब आप किसी मुश्किल या मुसीबत में होते हैं, तो ऐसा इंसान आपके पास आकर बहुत हमदर्द बनने का दिखावा करेगा और आपकी सारी बातें सुनेगा. लेकिन जैसे ही आपकी समस्या का समाधान होगा, उसका वह दिखावटी अपनापन गायब हो जाएगा. असल में, जब आप परेशान होते हैं, तो ऐसे लोग अंदर ही अंदर ज्यादा सहज और खुश महसूस करते हैं.

कामयाबी के टॉपिक से फौरन नजरें फेरना

आप अपनी किसी पर्सनल जीत, प्रमोशन या सफलता की बात करके देखिए. ऐसा इंसान तुरंत बात को घुमा देगा या किसी दूसरे विषय पर चर्चा करने लगेगा. वह आपकी सक्सेस के बारे में ज्यादा देर बात सुनना बिल्कुल पसंद नहीं करेगा.

चुपचाप आपकी नकल करना

भले ही वह मुंह पर आपकी तारीफ न करे और मन में जलन रखे, लेकिन वह आपकी हरकतों, आदतों और स्टाइल को कॉपी जरूर करेगा. वह बिना आपको बताए आपकी बहुत सी चीज़ों को अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश करेगा, लेकिन कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेगा.

सफलता को सिर्फ ‘किस्मत’ बताना

आपने किसी मुकाम को पाने के लिए दिन-रात कितनी मेहनत की है, यह बात जलन रखने वाला इंसान पूरी तरह नजरअंदाज कर देगा. वह आपकी मेहनत को क्रेडिट देने के बजाय सिर्फ एक ही बात कहेगा “अरे, तुम्हारी तो किस्मत अच्छी थी, इसलिए तुम्हें मिल गया.”

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर राधा जैसा निखरेगा रूप, ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक्स

हर बात में अपनी बराबरी दिखाना

अगर आप कभी थककर यह कहें कि आज का दिन बहुत हेक्टिक था, तो वह तुरंत कूद पड़ेगा और साबित करने की कोशिश करेगा कि उसका दिन आपसे ज्यादा व्यस्त और मुश्किल भरा था. छोटी-छोटी बातों पर भी इस तरह की होड़ करना उसकी असुरक्षा को दिखाता है.

सक्सेस मिलते ही दूरी बना लेना

जैसे-जैसे आपकी जिंदगी में तरक्की होती है और आप आगे बढ़ते हैं, ऐसे लोग अचानक आपसे दूर होने लगते हैं. इसकी वजह यह होती है कि आपकी सफलता की हर एक किरण उनकी दबी हुई भावनाओं को ट्रिगर करती है, जिसे वे हैंडल नहीं कर पाते और खुद ही कटने लगते हैं.

कमियां निकालकर हौसला तोड़ना

जब आप खुद को लेकर काफी कॉन्फिडेंट महसूस कर रहे होंगे, तो ऐसा इंसान तुरंत आपकी कोई पुरानी गलती या कमी निकालकर आपके सामने रख देगा. उसका मकसद सिर्फ आपके मोरल को डाउन करना और आपका आत्मविश्वास कम करना होता है.

अगर आपके भी आस-पास कोई ऐसा शख्स है जो इस तरह के व्यवहार बार-बार दोहरा रहा है तो समझ जाइए कि वह आपका शुभचिंतक नहीं बल्कि अंदर ही अंदर आपसे ईर्ष्या रखता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

24 minutes ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

26 minutes ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

51 minutes ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

1 hour ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

2 hours ago

नहीं रहे वेलकम फेम मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Mushtaq Khan Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन…

2 hours ago