लाइफस्टाइल

Republic Day Wishes: 77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 77 बेस्ट संदेश, शायरी और स्टेटस दे अपनों को बधाई

Republic Day 2026 Wishes: 26 जनवरी 2026 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और आत्मचिंतन का प्रतीक है. इस साल हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमें हमारे संविधान की सर्वोच्चता, लोकतंत्र की ताकत और उन वीर शहीदों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने इस आज़ादी की नींव रखी. यह दिन महज तिरंगा फहराने या छुट्टी मनाने का नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को समझने और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के संकल्प को दोहराने का अवसर है.

सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस (Republic Day Wishes For Social Media)

आज के डिजिटल दौर में देशप्रेम जताने का तरीका भी बदल गया है, जहां हम सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए अपनों तक अपनी भावनाएं पहुंचाते हैं. लेकिन वही पुराने और घिसे-पिटे फॉरवर्ड मैसेज भेजने के बजाय, इस बार कुछ खास साझा करें. आपकी इसी जरूरत को समझते हुए, हमने रूटीन मैसेजेस को हटाकर आपके लिए 77 सबसे बेहतरीन, जोश से भरे और दिल को छू लेने वाले संदेशों, शायरी और कोट्स का एक खास कलेक्शन तैयार किया है, जो सही मायनों में आपके जज्बे को बयां करेंगे.

ये भी पढ़ें: 76वां या 77वां? 2026 में हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन और समझें पूरा गणित

77वें गणतंत्र दिवस की 77 शुभकामनाएं (Republic Day Wishes Collection)

  1. आजादी की कीमत उनसे पूछो, जिन्होंने इसके लिए अपना खून बहाया. जय हिन्द, जय भारत!
  2. तैरना है तो समंदर में तैरो, नदी-नालों में क्या रखा है, प्यार करना है तो वतन से करो, इन बेवफाओं में क्या रखा है.
  3. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई, हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं.
  4. कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है.
  5. वतन की मोहब्बत में, खुद को तपाए बैठे हैं, मरेंगे तो वतन के लिए, ये मौत से शर्त लगाए बैठे हैं.
  6. शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा.
  7. ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर.
  8. आओ झुककर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है.
  9. दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर, दीप जलाए हैं कितने दीप बुझा कर, मिली है जब ये आज़ादी तो फिर से इस आज़ादी को रखना होगा हर दुश्मन से बचाकर.
  10. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आएगी.
  11. अनेकता में एकता ही हमारी शान है, इसलिए मेरा भारत महान है. गणतंत्र दिवस मुबारक!
  12. लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर.
  13. संस्कार, संस्कृति और शान मिले, ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले, रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर, मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में राम मिलें.
  14. देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम, कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, भारतीय हैं हम.
  15. न पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं.
  16. संविधान सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि देश को चलाने की सोच और आत्मा है.
  17. अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, अधिकार मांगो तो कर्तव्य भी निभाओ.
  18. लोकतंत्र तभी सफल होता है, जब लोग सवाल पूछते हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं.
  19. गणतंत्र का मतलब सिर्फ आजादी नहीं, बल्कि ‘सम्मान के साथ जीने का अधिकार’ भी है.
  20. एक मजबूत राष्ट्र की नींव, मजबूत संवैधानिक सोच पर टिकी होती है.
  21. बेहतर भारत की शुरुआत सरकार से नहीं, बल्कि ‘हमसे’ होती है.
  22. जिम्मेदार नागरिक बनना ही आज के दौर की सबसे बड़ी देशभक्ति है.
  23. इतिहास से सीखें, वर्तमान को सुधारें और भविष्य को बेहतर बनाएं यही गणतंत्र का संदेश है.
  24. भारत को सिर्फ नक्शे पर नहीं, लोगों के व्यवहार और संस्कारों में महसूस किया जाता है.
  25. तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, यह साहस, शांति और उम्मीद का प्रतीक है.
  26. आजादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन इसकी रक्षा करना हमारा कर्म है.
  27. जाति-धर्म से ऊपर उठकर, आओ पहले ‘भारतीय’ बनें.
  28. कानून का सम्मान करना ही, देश का असली सम्मान करना है.
  29. गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि शक्ति ‘जनता’ के हाथों में है.
  30. शिक्षित बनें, संगठित रहें और देश की प्रगति में भागीदार बनें.
  31. मेरे परिवार को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं, हमारा घर हमेशा देश प्रेम के रंग में रंगा रहे.
  32. दोस्त, हम भले ही अलग रास्तों पर हों, लेकिन दिल में देश एक ही धड़कता है. जय हिंद!
  33. बच्चों को संविधान का महत्व सिखाने का आज सबसे सही मौका है. गणतंत्र दिवस मुबारक!
  34. इस देश को आप जैसे जागरूक लोगों के साथ साझा करना गर्व की बात है.
  35. हमारी दोस्ती और हमारा भारत, दोनों समय के साथ और मजबूत हों.
  36. आइए, आज एक वादा करें हम देश को सिर्फ स्वच्छ ही नहीं, बल्कि सुंदर और सुरक्षित भी बनाएंगे.
  37. प्रेम, सम्मान और गर्व के साथ आज का दिन मनाएं. गणतंत्र दिवस की बधाई!
  38. 26 जनवरी सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि देश की धड़कन सुनने का दिन है.
  39. आज अपनी जड़ों को और अपने देश को याद करने का दिन है. हैप्पी रिपब्लिक डे!
  40. उन वीरों को याद करें, जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं.
  41. देश के लिए कुछ अच्छा करने का दिन है आज, चाहे वो एक छोटा सा कदम ही क्यों न हो.
  42. चलो आज देश के नाम एक अच्छा काम करें, किसी की मदद करें, किसी को मुस्कान दें.
  43. आपकी आंखों में भारत का सपना और दिल में तिरंगे का मान हमेशा बना रहे.
  44. गणतंत्र की मजबूती, हम सब की एकता में है. आप सभी को बधाई.
  45. गर्व से कहो, हम भारतीय हैं. जय हिंद!
  46. तिरंगे की छांव में जीना भी एक नसीब है.
  47. संविधान मेरा धर्म है, और भारत मेरा कर्म.
  48. आजादी, समानता, न्याय यही असली गणतंत्र है.
  49. देश सबसे पहले, बाकी सब बाद में. Happy Republic Day!
  50. मेरा भारत, मेरी पहचान. 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई.
  51. एक भारत, श्रेष्ठ भारत. वंदे मातरम्!
  52. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है.
  53. तिरंगे के रंगों में रंग जाए आज पूरी जिंदगी.
  54. भारत की एकता को मेरा सलाम. जय हिंद!
  55. देश की रक्षा, हमारा परम कर्तव्य.
  56. मन में स्वतंत्रता, शब्दों में ताकत, रक्त में पवित्रता यही भारत है.
  57. सोने की चिड़िया फिर से बनाना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है.
  58. अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं.
  59. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.
  60. गणतंत्र की जय हो, भारत की विजय हो.
  61. हर दिल में हिंदुस्तान, हर धड़कन में संविधान.
  62. हम सब भारतीय हैं, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.
  63. 77वां गणतंत्र दिवस: नई उम्मीदें, नए संकल्प.
  64. 2026 का गणतंत्र दिवस: आइए संकल्प लें कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे.
  65. नफरत बुरी है, न पालो इसे; दिलों में जो रंजिशें हैं, निकालो इसे; न तेरा, न मेरा, न इसका, न उसका; ये सबका वतन है, बचा लो इसे.
  66. आज हम जो करेंगे, वही कल का भारत बनेगा. सोचें और सही चुनें.
  67. डिजिटल इंडिया, बदलता भारत. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
  68. युवा शक्ति ही देश की असली शक्ति है. उठो और देश बदलो.
  69. स्वदेशी अपनाओ, देश को आत्मनिर्भर बनाओ. गणतंत्र दिवस मुबारक.
  70. भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना, हम सबको मिलकर करना है अपना.
  71. बेटियां सुरक्षित, तो देश सुरक्षित. आइए एक बेहतर समाज बनाएं.
  72. पर्यावरण बचाना भी देश सेवा है. इस गणतंत्र दिवस एक पेड़ जरूर लगाएं.
  73. तकनीकी में आगे, संस्कारों में भी आगे. यही है मेरा भारत.
  74. दुनिया में गूंजे भारत का नाम, ऐसा करेंगे हम सब काम.
  75. 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं – देश हमेशा प्रगति पथ पर अग्रसर रहे.
  76. गणतंत्र राज का तंत्र हमारा, जनगणमन कहलाता है
  77. वीर हुउ, सर कटे हजारों तब जाकर हमने गणतंत्र पाया है.

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर सेहत की चाबी, ‘तिरंगा डाइट’ से दूर होंगी बीमारियां

जरूर मनाएं गणतंत्र दिवस (77th Republic Day Messages)

उम्मीद है कि देशभक्ति के रंग में रंगे ये 77 चुनिंदा संदेश और स्टेटस आपको पसंद आए होंगे. इस गणतंत्र दिवस पर सिर्फ रस्म अदायगी न करें, बल्कि इन प्रभावशाली संदेशों को अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर साझा करके देश की एकता और अखंडता का जश्न मनाएं. याद रखें, गणतंत्र की असली शक्ति हम नागरिकों की जागरूकता और एकजुटता में ही है. आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. जय हिंद, जय भारत!

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago