Republic Day 2026 Traffic Advisory: आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय संघ के नेता बतौर मुख्य अतिथि और अन्य वीआईपी हस्तियां शामिल होंगी. हजारों दर्शक परेड देखने पहुंचेंगे, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए हैं.
परेड का रूट
दिल्ली पुलिस के अनुसार परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी. यह परेड कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किला तक जाएगी. परेड से पहले सुबह 9:30 बजे से ही कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी और ट्रैफिक को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा.
ट्रैफिक बंद और डायवर्जन
विजय चौक क्षेत्र में 25 जनवरी शाम 6 बजे से परेड समाप्त होने तक गाड़ियों का प्रवेश बंद रहेगा. वहीं कर्तव्य पथ पर 25 जनवरी रात 10 बजे से नए यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. इंडिया गेट तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी.
यातायात निर्देशिका
26 जनवरी, 2026 को @republicday2026 समारोह के मद्देनजर, दिल्ली में कुछ यातायात प्रतिबंध प्रभावी होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उल्लेखित मार्गों से बचें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/RiJAMajPSr
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 24, 2026
ये भी पढ़ें-करोड़ों फैंस का सपना हुआ पूरा! आर. माधवन को मिला ‘पद्म श्री’, अभिनेता बोले- ‘यह मेरे लिए गर्व का क्षण’
अन्य मार्गों पर रोक
सी-हेक्सागन यानी इंडिया गेट रोड पर 26 जनवरी सुबह 9:15 बजे से तिलक मार्ग तक ट्रैफिक बंद रहेगा. तिलक मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10:30 बजे से गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह रोक दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Republic Day 2026: राजपथ पर दिखेगी भारत-EU की भरोसेमंद दोस्ती, जयशंकर बोले- यह एक बड़ा मील का पत्थर है
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि किसी तरह की असुविधा न हो.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




