लाइफस्टाइल

अगर आप भी सर्दियों में कर रहे हैं रूम हीटर का इस्तेमाल, भूलकर भी न करें ये गलतियां, नुकसान के साथ जा सकती है जान!

Room Heater Side Effects: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते है. लेकिन अगर ज्यादा क्षमता का रूम हीटर हो तो इससे गर्मी भी ज्यादा पैदा होती है हालांकि अगर रूम हीटर का सही इस्तेमाल ना पता हो तो इससे कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं. अगर सर्दियों में आपको गर्माहट देने के काम आने वाला रूम हीटर सेहत और त्वचा दोनों के लिए नुकसानदायक होता है. इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको रूम हीटर इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको और आपके घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं देगी.

हमेशा ऑफ करके करें इस्तेमाल

ज्यादातर रूम हीटर की मैक्सिमम बॉडी मेटल की बनी होती है ऐसे में अगर आपको इसे उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट करना है तो सबसे पहले इसे सॉकेट से अलग कर लें जिससे आप निश्चिंत हो जाएंगे कि इसमें करंट नहीं आएगा. कई बार ऐसा देखा गया है कि रूम हीटर की बॉडी में करंट आता रहता है. अगर आप इसे उठाते हैं तो यह करंट आपको भी लग सकता है ऐसे में सबसे पहले सॉकेट से इसे अलग करना चाहिए फिर इसे कहीं पर रखना चाहिए.

बच्चों की पहुंच से रखे दूर

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको रूम हीटर को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जो उनकी पहुंच से काफी दूर हो क्योंकि अगर बच्चों का हाथ इसमें चला जाता है तो करंट लगने की संभावना रहती है ऐसे में रूम हीटर को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए.

बंद कमरे में ना करें इस्तेमाल

कुछ लोग बंद कमरे में रूम हीटर को लगाकर छोड़ देते हैं और उन्हें लगता है कि रूम गर्म हो जाएगा. खुदा भी ऐसा ही है लेकिन अगर ज्यादा देर तक ऐसा किया जाए तो रूम की ऑक्सीजन पूरी तरह से जल जाएगी और आप को सांस लेने में मुश्किल होने लगेगी. आपको हमेशा रूम हीटर दरवाजा खोल कर ही इस्तेमाल करना चाहिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है और कमरे में मौजूद ऑक्सीजन का लेवल खतरनाक स्तर तक कम कर देता है.

कमरे में रखे पानी से भरा हुआ बर्तन

अगर आप रूम हीटर को लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने कमरे के कोने में एक पानी से भरा हुआ बर्तन जरूर रखें इससे कमरे में मौजूद नमी कम नहीं होगी.

रूम हीटर चलाने के 5 गंभीर नुकसान

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रूम हीटर कमरे की हवा को ड्राई करने का काम करता है, जिससे स्किन ड्राईनेस हो सकती है. पहले से ड्राई स्किन वालों को रूम हीटर से पूरी तरह बचना चाहिए.
  • ज्यादा रूम हीटर चलाने से आंखें भी प्रभावित होती हैं. इससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है और इरिटेशन फील हो सकता है. ऐसा होने पर हीटर तुरंत बंद कर दें.
  • कुछ लोगों को रूम हीटर से एलर्जी भी होती है. इससे निकली गर्म हवा से नाक भी ड्राई हो सकती है.
  • अस्थमा या सांस के मरीजों को रूम हीटर में ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए. वरना कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है, इससे सांस में समस्या हो सकती है.
  • रूम हीटर से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस सेहत के लिए खतरनाक होती है. यही कारण है कि लंबे समय तक रूम हीटर के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

9 minutes ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

1 hour ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

1 hour ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago