खेल

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट के बीच इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Jack Leach Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया इस समय मजबूत स्थिति में हैं और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 175 रनों की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट मैच में मुश्किल में दिख रही है. इसी बीच उसे एक बड़ा झटका लगा है. बाएं हाथ के स्टार स्पिनर जैक लीच चोटिल हो गए हैं. हैदराबाद टेस्ट में लीच ने अब तक 25 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्हें एक सफलता मिली है.

स्पिन गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने दिया अपडेट

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने जैक लीच की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि जैक की चोट बढ़ गई है. पहले दिन एक चौका बचाने की कोशिश में उनके घुटने में चोट लग गई थी. जानकारी के मुताबिक, दूसरे दिन सुबह की चोट और बढ़ गई. लीज ने 87 ओवर की गेंदबाजी में से 16 ओवर फेंके. बाद में वह मैदान से बाहर चले गए हैं.

गेंदबाजी के लिए अड़े रहे लीच

कोच जीतन के मुताबिक, जैक लीज आउटफील्ड में थोड़ा सुस्त दिखे. हालांकि, आज उन्होंने एक बार फिर से डाइव लगाकर फील्डींग करने की कोशिश की, जिसके कारण उनकी चोट बढ़ गई. इसके बावजूद वह गेंदबाजी करने के लिए अड़े रहे, कोच ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह चौथी पारी में वापसी कर सकते हैं.

दिन दिन की मैच समरी

दूसरे दिन की मैच की बात करें तो दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं. इससे पहले केएल राहुल (86), श्रेयस अय्यर (35) और केएस भरत (41) रन बनाकर आउट हुए. भारत ने इंग्लैंड पर 175 रनों की बढ़त बनाई हुई है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: शुभमन गिल ने फिर किया निराश, टेस्ट में उनके बल्ले से नहीं निकल रहे रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

16 minutes ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

28 minutes ago

वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें

Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…

48 minutes ago

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

1 hour ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

1 hour ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

2 hours ago