उत्तर प्रदेश

इमाम का बेटा हिंदू लड़की लेकर हुआ फरार…जानें ‘लव जिहाद’ के शक में मेरठ में क्यों मचा बवाल?

Meerut Hindu Girl Missing Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बार फिर कथित ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन की साजिश का बेहद संवेदनशील और गरमाया हुआ मामला सामने आया है. दरअसल कचहरी मस्जिद के इमाम मंसूर के बेटे फैज पर एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसाकर अगवा करने और उसे लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के साथ-साथ कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी थाने पहुंच गए, जहां पुलिस प्रशासन के साथ उनकी तीखी तकरार हुई. परिजनों ने अंदेशा जताया है कि आरोपी ने साजिश के तहत उनकी बेटी को गुमराह किया है और अब वह उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा सकता है.

घटना से हिन्दू संगठनों में उबाल(Meerut Hindu Girl Missing Case)

घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया. सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगवा की गई हिंदू युवती को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद नहीं किया गया, तो शहर भर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि मेरठ के सभी मदरसों और मस्जिदों की सघन जांच कराई जानी चाहिए. सिरोही ने आरोप लगाया कि आरोपी का पिता इमाम मंसूर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और उन्हें अंदेशा है कि वह मेरठ में रहकर देश विरोधी गतिविधियों और लव जिहाद जैसे नेटवर्क में शामिल हो सकता है.

सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर तत्काल संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बयान जारी करते हुए बताया कि पुलिस परिजनों की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आ गई है.

ये भी पढ़ें- ‘घर का किराया देने के नहीं थे पैसे…’ बीजेपी छोड़ने पर शहजाद पूनावाला का छलका दर्द

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, युवती के गायब होने के बाद से ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार का कहना है कि आरोपी फैज ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत पहले लड़की से दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे बरगला कर गायब कर दिया. कचहरी मस्जिद के इमाम के बेटे से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद से ही शहर के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में माहौल गर्म हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

दो दिन पहले आया GF तृषा कृष्णन के साथ वीडियो, अब सीएम विजय को क्यों बुलाया गया लंदन से वापस?

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…

2 minutes ago

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…

10 minutes ago

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

32 minutes ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

36 minutes ago

18 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में लौटे सब्यसाची, क्रिस्टी टर्लिंगटन ने खोला शो

Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…

38 minutes ago

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

43 minutes ago