अलमारी पर ना रखें ये सामान
Vastu Tips for Almirah: वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है, इसका असर हम सभी को अपने जीवन में देखने को मिलता है. अगर आप अपने घर को वास्तु के हिसाब से रखते हैं तो घर में सकारात्मकता ऊर्जा रहती है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर की अलमारी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे. अगर आप भी अपने घर की अलमारी के ऊपरी हिस्से को साफ सुथरा रखने के बजाय उस पर समान रख देती हैं तो आपकी यह आदत आपके घर का वास्तु खराब करती है. अलमारी के ऊपर पुराना सामान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और राहु-केतू संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. आपकी यह एक छोटी सी लापरवाही सुख-समृद्धि को प्रभावित करती है. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अलमारी के ऊपर रखा सामान आपके जीवन पर क्या असर डालता है.
वास्तु के अनुसार, जो लोग अलमारी पर भारी सामान रखते हैं, उस के घर के मुखिया को अक्सर सिरदर्द, बिना वजह डर और मानसिक थकान महसूस होती है. इसी के साथ करियर से जुड़े फैसले लेने में भी कन्फ्यूजन रहता है. जिसकी वजह से वास्तु शास्त्र में अलमारी के ऊपर भारी सामान रखना मना होता है.
अलमारी के ऊपर की जगह को हमेशा साफ रखना चाहिए. अलमारी के ऊपर खाली डिब्बे, बर्तन और बिना वजह का सामान रखने से धूल मिट्टी जमा होती है. जो राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर देते हैं. जिसकी वजह से घर में बेवजह घर में क्लेश होता है बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और बनते हुए काम अचानक बिगड़ने लग जाते हैं.
अलमारी पर पुराने अखबारों का ढेर रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. यह नए अवसरों को आपके पास आने से रोकता है. खराब घड़ी या पुराने चार्जर जैसे सामान रखने से शनि का प्रकोप बढ़ता है. शनि के प्रकोप से करियर में तरक्की रुक जाती है. ज्यादा समय तक बंद या खराब इलेक्ट्रॉनिक्स अलमारी के ऊपर रखने से घर की आय पर खराब असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: अगर आप भी खाते हैं रोजाना खीरा तो हो जाएं सावधान, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान!
अलमारी के ऊपर जूते-चप्पल रखने से सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल जाता है, जिसकी वजह से आपके घर की आर्थिक स्थिती प्रभावित होती है. टूटा हुआ कांच या क्रॉकरी रखने से रिश्तों में विवाद होता है, जिससे घर की ऊर्जा खराब होती है, पैसा बीमारियों या फिजूलखर्ची में बहने लगता है.
अगर आपको जगह की कमी की वजह से अलमारी के ऊपर सामान रखना भी है तो आप उसे सुंदर- सुंदर बैग में पैक करके रख सकते हैं, जिससे देखने में भी अच्छा लगेगा और किसी प्रकार का दोष भी नहीं लगेगा.
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…