लाइफस्टाइल

बरसात में गीले हो गए हैं जूते तो करें ये काम, 5 मिनट में सूख जाएंगे

Tips And Tricks: जैसा की आप सभी जानते है मॉनसून अधिकतर राज्यों में प्रवेश कर चुका है. वहीं स्कूल, कॉलेज के वेकेशन भी खत्म हो चुके हैं. ऐसे में अगर काम पर जाते वक्त या स्कूल जाने की वजह से आपको जूते के गीले होने की टेंशन रहती है तो कुछ स्मार्ट टिप्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं. दरअसल, जूते, अगर गीले रह जाएं तो ये खराब तो है ही लेकिन इनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और पैरों में फंगस आदि होने से खुजली या स्किन डिजीज भी हो सकती है. ऐसे में इन्हें ड्राई और क्लीन रखना बेहद जरूरी होती है. तो आइए जानते है कि आप अपने जूतों या चप्पल का बरसात के मौसम में किस तरह ड्राई और क्लीन रख सकते हैं.

5 मिनट में जूते सूखाने के आसान टिप्स

जब भी गीले होकर घर आएं तो सबसे पहले जूतों की लेस निकाल दें और इन्हें पलटकर किसी हवादार जगह पर इस तरह रखें कि इनका पानी निकल जाए और ये सूख जाएं. आप इन्हें सुखाने के लिए धूप में रखें या टेबल फैन का इस्तेमाल करें इस बात का ध्यान रखें कि जब तक आपके जूते अच्छी सरह से सूख ना जाए तब तक इन्हें शू रैक के अंदर ना स्टोर करें ऐसा करने से इनमें तुरंत बैक्टीरिया और फंगस हो सकता है.

ये भी पढ़ें:Vande Bharat Express: राजस्थान को मिलने जा रही है दूसरी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

अखबार से करें ड्राई

सारा दिन अगर गीले जूतों पर आपका पैर रह जाए तो इससे ना सिर्फ आपके पैरों को नुकसान होता है बल्कि कई और बीमारियां भी आपको लग सकती हैं. ऐसे में खासकर मानसून के मौसम में आप कैसे आसानी से अपने जूते कुछ ही मिनटों में सुखा सकते हैं ये भी जान लीजिए. ऑफिस जाते समय एक प्लास्टिक में 4-5 न्यूज़पेपर लेकर जाएं. ऑफिस जाते ही आप अपने डेस्क पर बैठ जाएं. अब आराम से अपने जूते उतारकर सबसे पहले अपने पांव हैंड टॉवल से पौंछे. अब वेट टीशू से पैरों को अच्छे से क्लीन करें और जब सूख जाएं तो उस पर क्रीम लगा लें.

इतनी देर में जूते का पानी नीचे की ओर जमा हो जाएगा. अब एक न्यूज़ पेपर को फाड़कर जूते में डालें जितना जूते में जा सके. पहली 2-3 बार में जूते में न्यूज़ पेपर डालते ही गीला हो जाएगा इसे तब तक बदलते रहे जब तक सूखा न्यूज़ पेपर ना दिखने लगे. अगर आपको और भी जल्दी है तो आप ड्रायर से जूता सुखाने के बाद फिर से इसमें 1 मिनट न्यूज़ पेपर का कागज़ डालकर छोड़ दें. जूते में जो थोड़ी बहुत नमी रह भी गयी होगी वो भी निकल जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago