बिजनेस

आसमान छू रहा टमाटर के भाव ने जनता को किया बेहाल

Tomato Rates: दिल्ली एनसीआर में टमाटर के भाव 140 रुपए प्रति किग्रा हो चुके हैं. एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर की कीमत सोमवार को 60-120 रुपए प्रति किग्रा थी. दरअसल बारिश की वजह से टमाटर की सप्लाई पर नकारात्मक असर पड़ा है. जिसकी वजह से बाजार में टमाटर की कमी हो गई है और टमाटर की कीमत अचानक से बढ़ गई है.

ऑनलाइन ऑफलाइन में नहीं है कोई अंतर

माना जाता है कि ऑनलाइन चीजें सस्ती मिल जाती है लेकिन टमाटर के मामले में ऐसा नहीं दिख रहा है. जहां एक ओर रविवार को मदर डेयरी पर टमाटर 99 रुपये प्रति किलो मिल रहा था. तो वहीं ऑनलाइन हाइब्रिड टमाटर 140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रहा था.  बिगबास्केट पर टमाटर का दाम 105-110 रुपये प्रति किलोग्राम था. ऐसा नहीं है कि टमाटर सिर्फ देश की राजदानी में लोगों को रुला रहा है बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू गई हैं. सरकार का मानना है कि टमाटर मौसम के चलते फिलहाल महंगा हुआ है और 2 सप्ताह के अंदर इसकी कीमते सामान्य हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें-आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला Senco Gold IPO, क्या निवेशकों को होगा फायदा ?

 वहीं आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक का कहना है कि “बारिश के कारण प्रमुख उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने की वजह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.”

बारिश के कारण मुख्य रूप से सप्लाई पर पड़ा असर

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई टमाटर की सप्लाई खत्म हो गई है. वहीं  हिमाचल प्रदेश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एकमात्र सप्लायर है. लेकिन बारिश की वजह से वहां  टमाटर की सप्लाई हो नहीं पा रही है क्योंकि पहाड़ी राज्य में बारिश के कारण तोड़ाई और ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित हो रहा है. पूरे देश में यही हाल जिसके  कारण टमाटर महंगा हो रहा है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 15 दिनों के अंदर हालात सामान्य हो जाएंगे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago