लाइफस्टाइल

क्या आपका पार्टनर इस वायरल ‘Husband Test’ में पास होगा? इसके लिए क्रेजी हो रहीं महिलाएं

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन रिलेशनशिप टेस्ट को लेकर तरह-तरह की चीजें ट्रेंड हो रही हैं. वहीं कुछ समय पहले पार्टनर को टेस्ट को लेकर ‘ऑरेंज पील थ्योरी‘ और ‘केचअप चैलेंज‘ ट्रेंड खूब वायरल हुआ था. अब इसी बीच अजीबोगरीब ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें महिलाएं अपने बॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप के प्रति उनके कमिटमेंट को टेस्ट कर रही हैं. लोग इसे हस्बैंड चैलेंज (Husband Test) का नाम दे रहे हैं.

हस्बैंड टेस्ट का उद्देश्य किसी व्यक्ति के रिएक्शन के आधार पर उसकी गंभीरता के लेवल का आकलन करना है. हल्के-फुल्के करेक्शन या मजाक को अक्सर एक पॉजिटिव तरीके से देखा जाता है. ये एक तरह का ग्रीन फ्लैग होता है, जो दिखाता है कि आपका रिलेशन कितना हेल्दी है.

कहां से आया ट्रेंड

यह ट्रेंड टिकटॉकर क्रेंजी ग्रीन के एक वीडियो पोस्ट करने के साथ शुरु हुआ जिसमें उन्होंने जानबूझकर बॉयफ्रेंड का रिएक्शन जानने के लिए उसे हस्बैंड कहा. लेकिन बॉयफ्रेंड को यह बात पसंद नहीं आई और उसने फौरन कह दिया कि वह उसका पति नहीं है. इससे लोगों ने यह समझ निकाला कि क्रेंजी का प्रेमी उसके साथ कमिटेड नहीं है. इसके बाद कई लोगों ने ‘हस्बैंड टेस्ट’ टैग के साथ इसी तरह के रिएक्शन वीडियोज शेयर करना शुरू कर दिया. बाद में उन्होंने उस वीडियो को अब डिलीट कर दिया है.

क्या है एक्सपर्ट्स का कहना

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर ये सोच बैठना कि रिश्ता अच्छा है या खराब, जल्दबाजी है. मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और रिलेशनशिप कोच एकता डीबी, इस बात पर प्रकाश डालती हैं कि कैमरे पर कैद किया गया महज एक रिएक्शन ये नहीं बता सकता है कि रिलेशन कैसा है.

अक्सर होते रहते हैं ऐसे ट्रेंड वायरल

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे ट्रेंड अक्सर वायरल होते रहते हैं. ये लव टेस्ट काफी नॉर्मल हैं, जिन्हें केवल मनोरंजन के उद्देश्य से ही देखना चाहिए. महिलाएं अक्सर अपने पार्टनर के प्यार और केयर को टेस्ट करती रहती हैं. यही वजह है कि ऐसे ट्रेंड को करने वाली ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं. महिलाएं अक्सर अपने रिश्तों में सुरक्षा और आश्वासन चाहती हैं. महिलाएं विश्वास, संचार और सुरक्षा को महत्व देती हैं. ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से वे इन्हें चेक करती रहती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 minutes ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

53 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago