प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (14 मई) को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन से पहले उन्होंने शहर के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा घाट पर आरती भी की. सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे थे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ थे. वाराणसी में पीएम मोदी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया.
वाराणसी में कहीं लोगों ने गीत गाकर तो कहीं पीएम की आरती उतार कर अपनी भावनाएं व्यक्त की. एक शख्स (पीएम मोदी) ने पूरे वाराणसी का मूड ही बदल कर रख दिया. कहीं पीएम मोदी सेल्फी लेने की होड़ तो कहीं ऑटोग्राफ पाने की चाह में लोग बेताब दिखे. एक जगह महिलाएं भगवान राम पर बने गाने ‘राम आएंगे’ को पीएम मोदी के लिए गाते दिखीं. ये महिलाएं अपने सामने से पीएम मोदी के गुजरने का इंतजार कर रही थीं. वाराणसी की छतों से लेकर बालकनी और सीढ़ियों तक लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखी.
हर जगह बस पीएम मोदी की चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो किया था. उन्होंने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सोमवार शाम को रोड शो की शुरुआत की और अंत में बाबा विश्वनाथ मंदिर में आधे घंटे तक पूजा की थी.
इस दौरान वह वाराणसी की कई चौड़ी सड़कों से गुजरे. हजारों लोगों ने उनका दीदार किया, पीएम ने सबका अभिवादन किया. रोड शो में 5 हजार से ज्यादा महिलाएं मोदी के वाहन के आगे पैदल चलती दिखीं. चाहे वो कल का रोड शो हो या आज का पीएम का नामांकन दाखिल करने जाना, हर तरफ बस लोग अपने पसंदीदा नेता के दीदार और उसके साथ एक फोटो क्लिक करने के लिए उत्साहित दिखे.
लगे ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारे’
नामांकन दाखिल के समय पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे. पीएम मोदी जहां से भी गुजरे वहां का पूरा इलाका ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा. सड़क के दोनों ओर समर्थकों और निवासियों की भारी भीड़ प्रधानमंत्री की जय-जयकार करने के लिए जमा हो गई. बता दें कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को मतदान होगा.
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…