यूटिलिटी

IRCTC Tour Package: अब हर महीने 917 रुपये देकर कर सकेंगे 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,जानें कितना होगा किराया

IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है जिसमें एक शानदार पैकेज तैयार किया गया है. आपको बता दें कि इसमें भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे. इस पैकेज में खास बात ये है कि इसमें आप EMI पर भी बुकिंग करा सकते हैं. इस भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होगी जो 10 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेंगी.

टूर पैकेज में इन 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

दरअसल, इस टूर पैकेज में पर्यटकों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, और भीमाशंकर जैसे 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इस टूर में श्रद्धालुओं को 9 रात और 10 दिन का पैकेज दिया जा रहा है. इस यात्रा के लिए थर्ड एसी, सेकेंड एसी और स्लीपर क्लास के लिए बुकिंग की जा सकती है. पैकेज में सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का खाना भी दिया जाएगा. साथ ही इसमें शाकाहारी भोजन भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा स्टेशन से लोकल जगहों पर लाने जाने के लिए बसों की सुविधा मौजूद रहेगी.

आखिर कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज में अगर आप स्लीपर क्लास की बुकिंग कराते हैं तो दो या तीन व्यक्तियों के ठहरने के लिए बुकिंग 18925 रूपये होगी. इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 15893 रुपये रखा गया है. थर्ड एसी में टिकट बुक करने के लिए किराया 25 हजार रुपय से शुरू किया गया है. वहीं, सेकेंड एसी के लिए किराया 42 हजार रुपय प्रति व्यक्ति होगा इसमें 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 34,072 रूपये लगेगा.

ये भी पढ़ें:रेलवे में निकली TTE के लिए 7784 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

EMI पर भी कर सकते है बुकिंग

इस टूर पैकेज के तहत आप चाहें तो EMI यानी किस्तों पर भी टिकट बुकिंग करा सकते हैं. LTC और EMI 917 रुपये प्रति महीने पर टिकट बुक करा सकते हैं. किस्तों की सुविधा सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों से ली जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

30 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

43 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

54 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago