लाइफस्टाइल

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है पैदल चलना, तीन साल और बढ़ सकती है उम्र

Walk According To Your Age: एक रिसर्च का दावा है कि एक हफ्ते में कम से कम तीन बार 5000 से ज्यादा चलने वालों की जिंदगी खुशहाल और लंबी हो सकती है. इसके साथ ही लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा, डिप्रेशन आदि से भी बचा जा सकता है. आइए जानते हैं हमें पैदल चलने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

सेहत के लिए फायदेमंद है पैदल चलना (Walk According To Your Age)

स्वस्थ रहने के लिए मेहनत करने का इरादा तो हर किसी के मन में पनपता है, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में समय की बड़ी मार है. इन तमाम चुनौतियों का रामबाण है पैदल चलना. जी हां आप बिलकुल सही सुन रहे हैं पैदल चलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इस मॉर्डन युग में अब ज्यादातर लोगों के हाथ में स्मार्ट वॉच पहनने का चलन है. इसके कई फायदे हैं, समय दिखाने के अलावा इसमें पल्स रेट से लेकर आपने पूरे दिन में कितने कदम चले इसका हिसाब भी दिखाई देता है.

तीन साल और बढ़ सकती है उम्र (Walk According To Your Age)

लोग उसे देख तसल्ली से कहते हैं चलो इतने स्टेप्स (कदम) तो पूरे हुए. फिर भी अच्छी सेहत रखने के लिए कितने कदम चलने चाहिए इसे लेकर हमेशा बहस होती रही है. एक दिन में 10 हजार कदम चलना बेस्ट माना गया है, लेकिन उम्र के हिसाब से हर किसी के लिए कदमों की संख्या अलग-अलग है. कुछ महीने पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की एक शोध से पता चला कि दो साल तक प्रति सप्ताह तीन बार कम से कम 5,000 कदम चलने की आदत को बनाए रखने वाले शख्स की उम्र तीन साल और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें : Slapped Cheek Virus: जानें क्या है स्लैप्ड चीक्स वायरस? पढ़ें इसके लक्षण

इतना ही नहीं वर्जिश से जुड़े एक्स्ट्रा खर्चे में भी लगभग 13% तक की कमी आ सकती है. रोजाना पैदल चलने से कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे कि शरीर एक्टिव रहता है और हम दिनभर के कामों को आसानी से कर पाते हैं. पैदल चलने से हृदय गति में सुधार होता है और रक्तचाप भी कम होता है. जोड़ों के दर्द में आराम भी मिलता है. पैदल चलने से चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं में भी काफी हद तक राहत मिलती है.

आईएएनएस

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago