देश

सोने की तस्करी के मामले में दायर ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Kerala Gold Smuggling Case: केरल सोने की तस्करी के मामले में ईडी की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के फैसले का हवाला दिया गया. जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ईडी जब भी गिरफ्तार करना चाहेगी, कानून का अनुपालन करते हुए और अरविंद केजरीवाल फैसले में निर्धारित आवश्यकताओं और तर्को का पालन करते हुए गिरफ्तार करेगी. निर्धारित मापदंडों को पूरा करना होगा. यह कई मुद्दों का ध्यान रखता है.

राज्य सरकार की दलील क्या है?

राज्य सरकार की दलील है कि ईडी ने मामले को ट्रांसफर के लिए कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है और यदि बिना किसी कारण के मामले को ट्रांसफर किया जाता है तो राज्य के शासन को बदनाम किया जाएगा. केरल सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि जांच और सबूतों के संग्रह और एक पूरक शिकायत प्रस्तुत करने के बाद अभियोजन एजेंसी ईडी केवल कथित आधार पर पीएमएलए मामले को दूसरे राज्य में ट्रांसफर की मांग नहीं कर सकती है.

केरल सरकार ने मामले को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की ईडी की याचिका के जवाब में हलफनामा दायर किया है, क्योंकि उसने प्रस्तुत किया है कि याचिकाकर्ता ने पीएमएलए मामलों के लिए विशेष अदालत के समक्ष लंबित मामले की सुनवाई को ट्रांसफर करने के लिए कोई मामला नहीं बनाया है. राज्य ने कि ईडी ने राजनीतिक कार्यालयों को मामले में पक्ष बनाये बिना आरोप लगाया है और ईडी द्वारा पेश किए गए अधिकांश दस्तावेजों, विशेष रूप से आरोपियों के बयानों में मामले का कोई आधार नहीं है. साथ ही राज्य ने कहा है कि उसने किसी भी तरह से जांच में बाधा नहीं डालती है. भले ही यह आरोप लगाया जा रहा है कि राजनेता शामिल है.

क्या है मामला?

बता दें कि पांच जुलाई 2020 को त्रिवनंतपुरम हवाई अड्डे पर यूएई वाणिज्य दूतावास के राजनीतिक सामान से 15 करोड़ रुपये कीमत का सोना जब्त किए जाने के बाद एनआईए, ईडी और सीमा शुल्क विभाग ने इस रैकेट की अलग-अलग जांच की थी. इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर और यहां यूएई वाणिज्य दूतावास के पीआरओ स्वप्रा प्रभा सुरेश, दूतावास के पूर्व सचिव, संदीप नायर एक अन्य पूर्व कर्मचारी सरित पी. एस सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago