Summer Skincare Tips
Summer Skincare Tips: गर्मियों में एक के बाद एक त्वचा संबंधी समस्याएं आती रहती हैं. त्वचा पर कभी खुजली तो कभी जलन जैसी समस्याएं स्थाई बनी रहती हैं. इसलिए हमेशा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है. पसीना और गंदगी नियमित रूप से शरीर के कुछ हिस्सों पर त्वचा की एलर्जी का कारण बनती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग अपने कमरों की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. अक्सर कहा जाता है कि अपने शरीर को साफ रखना स्वस्थ रहने का एक आसान तरीका है. यह बीमारियों को बढ़ने से रोकता है, जिससे आपका मन एकाग्र रहता है. ऐसे में शरीर के इन अंगों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी त्वचा को बार-बार साफ करना चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं गर्मी में आप स्किन केयर कैसे करें?
ऐलोवेरा हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे में नमी आती है और आवश्यक पोषण मिलते हैं, जिससे त्वचा को हेल्दी रखा जा सकता है.
नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. नींबू में विटामिन सी नहीं बल्कि कई अन्य विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं. नींबू के रस का इस्तेमाल करने से चेहरे में चमक आ जाती है. इतना ही नहीं इससे चेहरे में गंदगी को भी साफ किया जाता है.
यह भी पढ़ें : बढ़ाने चाहते हैं शरीर में इम्यूनिटी तो बेहद फायदेमंद है संतरे का जूस, यहां जानें इसके फायदे
चेहरे पर निखार लाने के लिए टमाटर को भी इस्तेमाल में लें सकते हैं. टमाटर को एक चम्मच दूध और नींबू के रस में मिला कर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा के कुछ देर बाद धो लें. इससे चेहरे को क्लीन और चमकदार बनाया जा सकता है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…