लाइफस्टाइल

अगर सोते हुए घटाना हैं वजन, तो अपनाएं ये 5 बेहतरीन टिप्स

Weight loss Tips: आजकल हर कोई खुद को फिट करने में लगा हुआ है. कोई जिम जाकर, वहीं कुछ लोग वजन घटाने के लिए खाना पीना तक छोड़ देते हैं तो कुछ लोग एक्सरसाइज इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि उनके शरीर में दर्द होने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं सोते हुए भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं? जी हां सही सुना सोते हुए भी हम अपना वजन आसानी से कम कर सकते है. आइए जानते हैं की कैसे सोते हुए आप अपना वजन कम कर सकतें है.

खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही सोएं

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं. इसके चलते उनकी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है इस वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं या फिर वजन को मेंटेन करना चाहते हैं तो आपको बिस्तर पर सोने के लिए जाने से पहले करीब 3 से 4 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए.

ग्रीन टी पीकर ही सोएं

कभी भी सोने से पहले चाय नहीं पीनी चाहिए लेकिन अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए. ग्रीन टी में फ्लेवोनॉएड नामक तत्व पाया जाता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता करता है. अगर आप सोने जा रहे हैं तो आपको ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए. इससे आपका वजन घटाने में मदद मिलेगी.

बिना कंबल या फिर चादर के सोएं

अगर आप गर्म तापमान के बजाय ठंडे माहौल में सोते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. जो लोग बिना कंबल या फिर चादर के सोते हैं, उनके शरीर में कैलोरी ज्यादा बर्न होती है. एक रिसर्च के अनुसार कमरे का तापमान कम होने पर अच्छे ब्राउन फैट की मात्रा बढ़ जाती है. इससे शरीर में एक्स्ट्रा ब्लड शुगर को छुटकारा मिलता है और ज्यादा कैलोरी बर्न होने से वजन कम करने में सहायता मिलती है.

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें

जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, उनके शरीर में मौजूद शुगर स्टोर खत्म हो जाता है और शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होने लगता है यानी कि सोने से पहले करीब 4 घंटे तक कुछ ना खाएं और इस दौरान सिर्फ पानी पिएं. इससे आपका वजन कंट्रोल होने में सहायता को मिलती है.

कैसिइन प्रोटीन शेक पिएं

सोने से पहले अगर आप कैसिइन प्रोटीन शेक पीते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है. ऐसा करने से आपका वजन कम होने में मदद मिलती है लेकिन कैसिइन प्रोटीन शेक के इस्तेमाल से पहले लोगों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

52 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago