देश

“महिलाओं के खिलाफ मैं नहीं आप लोग”, असदुद्दीन ओवैसी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मेरे खिलाफ हैदराबाद से चुनाव लड़ें राहुल गांधी

Asaduddin Owaisi Challenges Rahul Gandhi: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में पास हुए महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी और विपक्षी गठबंधन की पार्टियों पर बड़ा हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. ओवैसी ने विपक्षी गठबंधन की पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लालू यादव की पार्टी (आरजेडी) के नेता संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने संसद मैंने खड़े होकर कहा कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए.

इसके उन्होंने बीजेपी और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि- वे मुझसे कहते रहते हैं कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि आप महिलाओं, ओबीसी और मुसलमानों के खिलाफ हैं.

राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं. आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जमीन पर आइए और मुकाबला करिए. कांग्रेस के लोग बहुत बातें करेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यही कांग्रेस थी जब बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद गिराई गई.

यह भी पढ़ें- India-Canada Tensions: “अभी जांच चल रही, अगर भारत पर लगे आरोप सच साबित हुए तो…” कनाडा के रक्षा मंत्री ने कही दी बड़ी बात

रमेश बिधूड़ी पर जमकर बरसे

वहीं संसद में रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा के मुस्लिम सांसद के खिलाफ अर्मायदित टिप्पणी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा हम देखते हैं कि संसद में भाजपा का एक सांसद एक मुसलमान सांसद को गाली देता है. लोग कह रहे हैं संसद में नहीं बोलना चाहिए था, बोल रहे हैं ज़ुबान खराब थी. यह तो आवाम का नुमांइदा है जिसे तुमने वोट दिया. वह दिन दूर नहीं जब देश की संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी. कहां गया आपका सबका साथ, सबका विकास ?

ओवैसी ने आगे कहा, “बीजेपी नेता कहते हैं कि एआईएमआईएम (AIMIM) के दो नेताओं ने संसद में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट किया, लेकिन हम दोनों ने पूरे संसद को हिलाकर रख दिया. संसद में 450 वोट बिल के पक्ष में पड़े, दो वोट खिलाफ में पड़े.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

18 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago