हम रोजाना कुछ ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में हम सिर्फ बेसिक जानकारी ही रखते हैं. उसके सभी फीचर्स के बारे में कई बार हम अनजान रहते हैं. हम आपको बैग से जुड़े ऐसे ही एक फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर आपका कम ही ध्यान जाता है. इस बैग को बैकपैक (Backpack) कहा जाता है, आम बोल चाल की भाषा में हम इसे पिट्ठू बैग भी कहते हैं. स्कूल जाना हो या दफ्तर या फिर यात्रा के लिए निकलना है, ये बैग हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गया है. इस बैग के ऊपर आपने एक हुक जैसा डिजाइन देखा होगा. क्या आपने कभी यह सोचा है कि इस हुक जैसे डिजाइन को बैग के ऊपर क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं.
बैग के ऊपरी हिस्से में बना ये हुक जैसा डिजाइन बैग को किसी जगह पर टांगने के उपयोग में आता है. आम तौर पर जब आप किसी पब्लिक प्लेस पर जाते हैं. उसके लिए यह हुक कारगर साबित होता है. जैसे आप रेस्टोरेंट में गए या कैफे में गए. तो वहां आप इस बैग को टेबल और जमीन पर रखने के बजाय इस हुक के सहारे टांग सकते हैं. ट्रेन में यात्रा के दौरान भी यह बहुत काम आता है. इससे आपका बैग कम जगह में ही एडजस्ट हो जाता है और आपको बैठने में भी आसानी होती है. अगर आप किसी पब्लिक टॉयलेट में जाते हैं, जहां का फर्श की स्थिति बेहद खराब होती है. जमीन पर ही पानी और गंदगी फैले हुए होते हैं, उस स्थिति में ये हुक बहुत काम आता है. आप हुक के सहारे बैग को टांग सकते हैं.
आम तौर पर जब आप कहीं जाते हैं तो कई बार बैग ऐसी जगह रखने को कहा जाता है कि अक्सर लौटते वक्त आप इसे भूल जाते हो, लेकिन जब आपका बैग आपके बगल में ही हुक के सहारे टंगा हुआ होगा तो आपको दिखाई देगा और भूलने का मामला नहीं होगा. बैग सामने रहने से इसके चोरी होने की संभावना भी कम हो जाती है. कुछ बैग तो बहुत ही साॅफ्ट मटेरियल के बने होते हैं. जमीन पर रखने से उसका बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में उन बैग को बेहतर तरीके से रखने के लिए हुक काम आता है.
-भारत एक्सप्रेस
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…