Bharat Express DD Free Dish

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम ढेर

Dantewada encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमाक्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम और 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम मारा गया. मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

Dantewada encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमाक्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक सशस्त्र नक्सली मारा गया. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और भारी मात्रा में हथियार व नक्सली सामग्री बरामद की.

सूचना मिलने पर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सली सामग्री डम्प होने की खबर मिली थी. इस पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में रवाना की गई.

घात लगाकर हमला

दोपहर से ही जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे थे. रात करीब 8:30 बजे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8-10 नक्सलियों ने अचानक पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. उनका मकसद जवानों पर हमला कर हथियार लूटना था. पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन नक्सली लगातार गोलीबारी करते रहे.

माओवादियों की हार

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने माओवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर वे भाग निकले. तलाशी में एक नक्सली का शव मिला, साथ ही एक SLR रायफल, एक INSAS रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी सेट और कई जिंदा राउंड बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें-यवतमाल में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने तीन घंटे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

शव की पहचान

शव की पहचान पूर्व नक्सलियों की मदद से राजेश पुनेम के रूप में हुई. वह भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. राजेश बीजापुर जिले के बुरजी गांव का रहने वाला था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read