क्या आप भी घर के अंदर रहते हुए सनस्क्रीन को भूल जाते हैं? संभल जाइए, खिड़की से आती धूप दे रही है आपकी स्किन को धोखा!
अगर आप घर के अंदर रहते हुए भी टैनिंग और झुर्रियों से परेशान हैं, तो इसकी वजह सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना हो सकता है. खिड़की के कांच को पार करने वाली हानिकारक यूवी किरणें और डिजिटल स्क्रीन की लाइट आपकी त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचाती हैं.





