Yoga for mental peace
Yoga for mental peace: छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाना, पूरे दिन चिड़चिड़ापन बने रहना, बिना वजह तनाव महसूस होना या मानसिक थकान- ये समस्याएं आजकल आम हो गई हैं. अगर आप भी इनमें से किसी से गुजर रहे हैं और शांति चाहते हैं, तो योग आपके लिए बेहतरीन उपाय हो सकता है. योग में हर मनःस्थिति के लिए एक योगासन उपलब्ध है जो मन को शांत करने और भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है. थोड़ा रुकिए, गहरी सांस लीजिए और खुद से जुड़िए. सही आसन चुनकर आप अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको खुद को शांत करने और मजबूत बनाने के लिए कुछ योगा बताएंगे. जिन्हें आप रोजाना करके अपने अंदर बड़ा बदलाव देखेंगे.
योग सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है. योग एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं या चिड़चिड़े रहते हैं तो रोज सिर्फ 10-15 मिनट इन आसनों का अभ्यास करें. गहरी सांस लेने के साथ योग करने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा रहता है और दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है.
वॉरियर पोज या वीरभद्रासन : – यह आसन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की ताकत बढ़ाता है। गुस्से और तनाव की स्थिति में यह आसन आत्मविश्वास बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है.
बालासन या चाइल्ड पोज :- बहुत ही शांतिदायक मुद्रा. जब मन अशांत हो या चिड़चिड़ापन ज्यादा हो तो यह आसन तनाव मुक्त करने में मदद करता है. इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है.
पदमासन, कमल आसन या लोटस पोज :- ध्यान और एकाग्रता के लिए सबसे उत्तम मुद्रा. नियमित अभ्यास से मन की चंचलता कम होती है, गुस्सा नियंत्रण में रहता है और शांति का अनुभव होता है.
अर्ध चक्रासन :- कमर और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के साथ ही यह आसन मन को स्थिर करने में सहायक है. इससे मानसिक थकान दूर होती है. इसके अलावा और भी कई आसन भी कई आसन हैं.
भारत एक्सप्रेस
NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…
Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…