Bharat Express DD Free Dish

गुस्सा, तनाव और चिड़चिड़ापन दूर करेंगे ये 4 असरदार योगासन, मन रहेगा शांत और सकारात्मक

Yoga for mental peace: योग विशेषज्ञों के अनुसार नियमित योगाभ्यास तनाव, गुस्सा और मानसिक थकान को कम करने में मदद करता है. वीरभद्रासन, बालासन, पद्मासन और अर्ध चक्रासन जैसे योगासन मन को शांत रखने और भावनात्मक संतुलन बनाने में सहायक हैं.

Yoga for mental peace

Yoga for mental peace

Yoga for mental peace: छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाना, पूरे दिन चिड़चिड़ापन बने रहना, बिना वजह तनाव महसूस होना या मानसिक थकान- ये समस्याएं आजकल आम हो गई हैं. अगर आप भी इनमें से किसी से गुजर रहे हैं और शांति चाहते हैं, तो योग आपके लिए बेहतरीन उपाय हो सकता है. योग में हर मनःस्थिति के लिए एक योगासन उपलब्ध है जो मन को शांत करने और भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है. थोड़ा रुकिए, गहरी सांस लीजिए और खुद से जुड़िए. सही आसन चुनकर आप अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको खुद को शांत करने और मजबूत बनाने के लिए कुछ योगा बताएंगे. जिन्हें आप रोजाना करके अपने अंदर बड़ा बदलाव देखेंगे.

मन को शांत और मजबूत बनाने के लिए योगासन

योग सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है.  योग एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं या चिड़चिड़े रहते हैं तो रोज सिर्फ 10-15 मिनट इन आसनों का अभ्यास करें. गहरी सांस लेने के साथ योग करने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा रहता है और दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है.

वॉरियर पोज या वीरभद्रासन : – यह आसन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की ताकत बढ़ाता है। गुस्से और तनाव की स्थिति में यह आसन आत्मविश्वास बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है.

बालासन या चाइल्ड पोज :-  बहुत ही शांतिदायक मुद्रा. जब मन अशांत हो या चिड़चिड़ापन ज्यादा हो तो यह आसन तनाव मुक्त करने में मदद करता है. इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को कूल और हाइड्रेटेड रखेगी ये रेसिपी: घर पर सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं टेस्टी और खट्टा-मीठा ‘मैंगो सलाद’

पदमासन, कमल आसन या लोटस पोज :-  ध्यान और एकाग्रता के लिए सबसे उत्तम मुद्रा. नियमित अभ्यास से मन की चंचलता कम होती है, गुस्सा नियंत्रण में रहता है और शांति का अनुभव होता है.

अर्ध चक्रासन :-  कमर और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के साथ ही यह आसन मन को स्थिर करने में सहायक है. इससे मानसिक थकान दूर होती है. इसके अलावा और भी कई आसन भी कई आसन हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read