लाइफस्टाइल

नींद नहीं आती? रात भर जागने की समस्या का पक्का इलाज हैं ये योगासन; आज से ही करें शुरू

Yoga For Sleep: क्या आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं या एक बार नींद टूटने के बाद दोबारा सोना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है? यदि हां, तो आप अनिद्रा (इंसोम्निया) की समस्या से जूझ रहे हैं, जो आधुनिक जीवनशैली में एक गंभीर चुनौती बन चुकी है. पर्याप्त नींद न मिलने के कारण अगले दिन शरीर में थकान, ऊर्जा की कमी, अंगों में दर्द और एकाग्रता में गिरावट जैसी समस्याएं सामने आती हैं, जिससे दैनिक कार्यक्षमता प्रभावित होती है.

अनिद्रा के मुख्य कारणों में मानसिक तनाव, अनियमित खान-पान, कैफीन (चाय-कॉफी) का अत्यधिक सेवन और शारीरिक सक्रियता की कमी शामिल हैं. इसी संदर्भ में, प्रतिवर्ष 13 मार्च को ‘विश्व निद्रा दिवस’ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींद के महत्व को रेखांकित करना और निद्रा संबंधी विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

नियमित अभ्यास करना कारगर

योग के नियमित अभ्यास अनिद्रा को दूर करने में बहुत कारगर साबित होते हैं. ये आसन शरीर को शांत करते हैं, तनाव कम करते हैं और गहरी नींद लाने में मदद करते हैं. मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा कुछ प्रमुख योगासनों के बारे में विस्तार से जानकारी देता है-

हस्तोत्तानासन के अभ्यास के लिए पैरों में दो इंच फासला रखकर सीधे खड़े हों. सांस भरते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं, कोहनी सीधी रखें, गर्दन पीछे झुकाएं और शरीर को पीछे खींचें. सामान्य सांस के साथ कुछ सेकंड रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए वापस आएं. यह पीठ और कंधों को खोलता है, तनाव दूर करता है.

पादहस्तासन से सिर से बढ़ता है रक्त संचार

पादहस्तासन के लिए पैरों में दो इंच फासला रखकर खड़े हों. सांस भरते हुए हाथ ऊपर उठाएं. सांस छोड़ते हुए कमर से आगे झुकें, हथेलियां जमीन पर रखें, गर्दन नीचे लटकाएं. सामान्य सांस के साथ रुकें. यह सिर में रक्त संचार बढ़ाता है और मन को शांत करता है.

भद्रासन के लिए दंडासन की मुद्रा में बैठें. घुटने मोड़कर दोनों तलवों को मिलाएं, हाथों से पैर की उंगलियां पकड़ें. एड़ियां शरीर के पास लाएं, कमर-गर्दन सीधी रखें. सामान्य सांस के साथ आसन में रहें. यह जांघों और कमर को मजबूत बनाता है, मन को स्थिर करता है.

योग मुद्रासन बेहतर नींद के लिए कारगर

योग मुद्रासन भी बेहतर नींद के लिए कारगर आसन है. इसके लिए पद्मासन या अर्धपद्मासन में बैठें. कमर-गर्दन सीधी रखें. दाएं हाथ की मुट्ठी कमर के नीचे रखें, बाएं हाथ से दाएं कलाई पकड़ें और आगे झुकें. यह पेट और पीठ को दबाव देता है, तनाव मुक्त करता है और नींद लाने में सहायक है.

ये भी पढ़ें- AI ने किया Adobe का बुरा हाल, शेयर हुए धड़ाम, CEO शांतनु नारायण छोड़ेंगे अपना पद

इसके अलावा, भुजंगासन रीढ़ को मजबूत बनाता है, फेफड़ों को खोलता है और थकान दूर करता है. नाड़ी शोधन प्राणायाम नाड़ियों को शुद्ध करता है, मन को शांत करता है और अनिद्रा में बहुत लाभदायक है. ध्यान का अभ्यास मन की चंचलता कम करता है और गहरी नींद देता है. इन अभ्यासों को रोजाना सुबह या शाम करें. शुरुआत में योग विशेषज्ञ की देखरेख में अभ्यास करें.

(IANS की रिपोर्ट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

2 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

17 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

47 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago