Bharat Express DD Free Dish

AI ने किया Adobe का बुरा हाल, शेयर हुए धड़ाम, CEO शांतनु नारायण छोड़ेंगे अपना पद

AI Impact On Adobe: Adobe के सीईओ शांतनु नारायण अपना पद छोड़ने जा रहे हैं. नए सीईओ की नियुक्ति होते ही शांतनु अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. यह खबर सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

AI Impact On Adobe

AI जेनरेटेड इमेज

AI Impact On Adobe: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पूरी दुनिया में जबरदस्त हलचल मचा रखी है. एक तरफ जहां इसने लोगों के काम को आसान बनाया है. वहीं दूसरी तरफ लाखों नौकरियों पर खतरा मंडराने रहा है. AI इफेक्ट से दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनियां भी अछूता नहीं रही. सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी अडोब (Adobe) के सीईओ शांतनु नारायण अपना पद छोड़ने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीईओ की नियुक्ति होते ही शांतनु अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. यह खबर सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक Adobe एआई की वजह से पैदा हो रहे बदलावों का सामना कर रही है. जिससे उसकी कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति को लेकर नई चिंताएं सामने आने लगी हैं. तेजी से बदलती तकनीक के दौर में कंपनी पर बदलाव का दबाव बढ़ गया है.

18 सालों से Adobe के प्रमुख हैं शांतनु

शांतनु नारायण पिछले 18 सालों से Adobe के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. इस दौरान कंपनी ने कई प्रमुख सॉफ्टवेयर जैसे फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और इनडिजाइन जैसे उत्पाद बनाए.

Adobe ने कहा है कि नारायण अगले सीईओ को सहयोग देने के लिए बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे. हालांकि उनके पद छोड़ने की घोषणा ने कंपनी को एक दोराहे पर खड़ा कर दिया है. क्योंकि यह ऐसे समय में शांतनु पद छोड़ रहे हैं, जब अडोब एआई की तरफ अपने कदम बढ़ा रही है. इसके लिए कंपनी लगातार नई-नई कंपनियों से साझेदारी कर रही है.

कौन सी परेशानी से जूझ रही Adobe

दुनिया में एआई के बढ़ रहे चलन से Adobe भी अछूती नहीं है. यह भी बदलते सॉफ्टवेयर लैंडस्केप से जूझ रही है. जहां डिजाइनिंग के क्षेत्र में एआई के प्रवेश ने लोगों की परेशानियों को कम कर दिया है. वहीं अडोब अभी भी मैनुअली फ्रेमवर्क पर फोकस्ड है.

ये भी पढ़ें- ‘मिडिल ईस्ट के तेल में लगा देंगे आग’, ईरान ने दे दिया अल्टीमेटम, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को कर देगा तबाह

कंपनी लोगों के एआई कंपनियों के सब्सक्रिप्शन मॉडल की तरफ रुझान से डर रही है. उसे डर है कि लोग पारंपरिक तरीकों के बजाये तेज और सस्ते तरीकों की तरफ ना चले जाएं.

बता दें कि, अडोब के शेयरों में इस साल तक लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट आई है. जबकि 2025 में इसमें 21 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read