राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में रविवार शाम विशेष और प्रतिभावान बच्चों की कला व रचनात्मक प्रतिभा को समर्पित एक भव्य प्रदर्शनी Discover The Power Of Expression का आयोजन किया गया.
‘ब्लू कैनवस आर्ट अकादमी फॉर स्पेशल नीड्स’ के सहयोग से आयोजित इस खास कार्यक्रम में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और नन्हे कलाकारों का हौसला बढ़ाया.
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी इवेंट्स मुंबई की ओर से किया गया था.
प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने दीवारों और स्टॉल्स पर सजी मनमोहक पेंटिंग्स को बेहद करीब से देखा और उनकी सराहना की. इन कृतियों में प्राकृतिक दृश्यों जैसे पहाड़, अरोरा, पुल, नदियां, सूर्यास्त, पेड़ और मानवीय आकृतियों पर उकेरी गई जीवंत रचनाएं शामिल थीं.
बच्चों की कला में दिखी प्रतिभा और रचनात्मक सोच। चैलेंज के नन्हे कलाकारों की पेंटिंग ने CMD उपेंद्र राय का भी ध्यान खींचा और उन्होंने बच्चों के हुनर को सराहा।
#ChallengeKids #ChildArtists #KidsTalent #Painting #YoungArtists #ArtAndCreativity #UpendraRai #CMDUpendraRai #CreativeKids #Talent #BharatExpress #BharatExpressNews #Bharatexpress
@UpendrraRai— Bharat Express (@BhaaratExpress) October 4, 2026
बच्चों की इस जादुई कला पर बात करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, ‘तमाम जीवन चुनौतियों के बावजूद इन नन्हे कलाकारों की हर पेंटिंग में उनकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच साफ झलकती है. कला सभी बंदिशों और सीमाओं को पीछे छोड़कर इंसान के अंदर आत्मविश्वास और मानवीय संवेदना दोनों को विस्तार देने का काम करती है.’
सीएमडी उपेंद्र राय ने अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि वे लंबे समय से महाकवि गोपाल दास नीरज की अमर कृतियों के पाठक रहे हैं और उनकी स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नियमित हिस्सा लेते हैं. उन्होंने इस प्रदर्शनी को भी अभिव्यक्ति, कला और मानवीय संवेदनाओं के उसी खूबसूरत विस्तार का एक अहम हिस्सा बताया.
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मंच विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अपनी अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का एक बेहतरीन मौका देते हैं. कार्यक्रम की पूरी कवरेज भारत एक्सप्रेस ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रमुखता से साझा की है.
यह भी पढ़ें: गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद
-भारत एक्सप्रेस
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…