Bharat Express DD Free Dish

Indian Cinema

फिल्मों की सफलता को मापने के लिए 'फुटफॉल' यानी थिएटर्स में बिकने वाले टिकटों की कुल संख्या को सबसे सटीक पैमाना माना जाता है. साल 2001 में आई 'गदर' ने 5.05 करोड़ टिकट बेचकर इतिहास रचा था. उसके बाद 'बाहुबली-2' का फुटफॉल 10 करोड़ से भी ज्यादा रहा, जानें लिस्ट में और कौन सी फिल्म है

लंदन में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसके संगीत और आध्यात्मिक प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने खूब सराहा.

साल 1989 में भारतीय सिनेमा को वैश्विक गौरव मिला जब फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा मित्तेरां ने खुद कोलकाता आकर सत्यजीत रे को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लेजियोन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया. सादगी और मानवीय संवेदनाओं के चितेरे रे ने 'अपू त्रयी' जैसी फिल्मों से विश्व सिनेमा की दिशा बदल दी थी.

Bharat Film Festival Event: ग्रेटर नोएडा में 8 अप्रैल से 'भारत फिल्म फेस्टिवल' शुरू हो रहा है. इसमें भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय 'भारत की बात सुनाता हूं' विषय पर अपने विचार व्‍यक्‍त करेंगे.

Bharat Express Mega Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि वह दिल से फिल्में बनाते हैं और उनके लिए मुनाफे से बड़ी फिल्‍म की कहानी की ईमानदारी है.

Ghooskhor Pandit Controversy: वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है. उन्होंने लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही.

फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों से बाहर निकले लोगों ने Bharat Express से खास बातचीत में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, भावनात्मक दृश्यों और दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। दर्शकों का कहना है कि फिल्म न सिर्फ शानदार मनोरंजन करती है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी मजबूती से सामने रखती है। इस पब्लिक वॉक्स पॉप में युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी ने बॉर्डर 2 को हर भारतीय के लिए देखने लायक फिल्म बताया। लोगों का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और देश के प्रति गर्व को प्रभावशाली अंदाज़ में दर्शाती है। कुल मिलाकर, Border 2 एक ऐसी फिल्म बनकर उभरी है जो दिल को छूती है और राष्ट्रप्रेम का जज़्बा जगाती है।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। खासकर सनी देओल की दमदार वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। देशभक्ति और वॉर ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ की दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका क्रेज पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक भी पहुंच चुका है।

जाने तू... या जाने ना' से रातों-रात सुपरस्टार बनने वाले इमरान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. चॉकलेटी लुक से लड़कियों का दिल जीतने वाले इमरान का करियर जितनी तेजी से ऊपर गया, उतनी ही खामोशी से उन्होंने पर्दे को अलविदा कह दिया.

इस साल भारतीय सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने अपने दमदार अभिनय और मजबूत किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया. कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और ऐतिहासिक फिल्मों में इन एक्ट्रेसेज की परफॉर्मेंस सालभर चर्चा में रही.