Vagdhaara Samman Samaroh 2026: सपनों की नगरी मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गज ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के मंच पर नजर आएंगे. वाग्धारा और भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में कल यानी 04 जुलाई 2026, शनिवार को यह भव्य आयोजन होगा. इस गरिमामय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेने मुंबई पहुंच रही हैं.
इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शिरकत करेंगे. वहीं, देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ नेटवर्क भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. मीडिया इंडस्ट्री में अपनी मूल्य-आधारित पत्रकारिता और बेबाक विजन के लिए पहचाने जाने वाले उपेन्द्र राय का इस मंच पर होना कार्यक्रम के महत्व को और ज्यादा बढ़ा देता है.
मुंबई में ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ 4 जुलाई 2026 के दिन शाम 5 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित जे.पी. रोड, मॉडल टाउन के ‘मुक्ति ऑडिटोरियम’ (महाराष्ट्र-400053) में किया जा रहा है. वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने इस कार्यक्रम के लिए सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है. यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक मंच बनेगा, बल्कि समाज और संस्कृति की बेहतरी के लिए एक नई दिशा भी तय करेगा. इस कार्यक्रम को भारत एक्सप्रेस के टीवी चैनल और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…