Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई में ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय करेंगे शिरकत

सपनों की नगरी मुंबई में 4 जुलाई को वाग्धारा और भारत एक्सप्रेस के संयुक्त प्रयास से ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यहां पहुंचने वाले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के बारे में जानिए…

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: सपनों की नगरी मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गज ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के मंच पर नजर आएंगे. वाग्धारा और भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में कल यानी 04 जुलाई 2026, शनिवार को यह भव्य आयोजन होगा. इस गरिमामय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेने मुंबई पहुंच रही हैं.

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शिरकत करेंगे. वहीं, देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ नेटवर्क भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. मीडिया इंडस्ट्री में अपनी मूल्य-आधारित पत्रकारिता और बेबाक विजन के लिए पहचाने जाने वाले उपेन्द्र राय का इस मंच पर होना कार्यक्रम के महत्व को और ज्यादा बढ़ा देता है.

‘वाग्धारा सम्मान समारोह’


मुंबई में ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ 4 जुलाई 2026 के दिन शाम 5 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित जे.पी. रोड, मॉडल टाउन के ‘मुक्ति ऑडिटोरियम’ (महाराष्ट्र-400053) में किया जा रहा है. वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने इस कार्यक्रम के लिए सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है. यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक मंच बनेगा, बल्कि समाज और संस्कृति की बेहतरी के लिए एक नई दिशा भी तय करेगा. इस कार्यक्रम को भारत एक्‍सप्रेस के टीवी चैनल और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा.

यह भी पढिए: हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: गाजीपुर में ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान 2026’ से नवाजे गए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital