महाकुंभ 2025

महाकुंभ की भगदड़ पर भावुक हुए CM योगी, बोले- न्यायिक आयोग करेगा जांच, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा

MahaKumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान बीती रात एक दुखद घटना घटी, जिसमें भगदड़ के कारण 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए. यह घटना संगम नोज पर तब हुई, जब लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए तट पर एकत्रित हो रहे थे.

इस घटना पर दुख जताते हुए अभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है.

सीएम ने व्‍यक्‍त की गहरी संवेदना

महाकुंभ भगदड़ पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया और कहा, “हम उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया.”

सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मेला प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

न्यायिक आयोग द्वारा होगी जांच

सीएम योगी ने घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की. इस आयोग को समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव और डीजीपी खुद प्रयागराज का दौरा करेंगे और स्थिति का गहराई से निरीक्षण करेंगे.

घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी

सीएम योगी ने बताया कि घटना के बाद से 36 घायलों का इलाज प्रयागराज में जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ की वजह से अखाड़ा मार्ग की बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे यह हादसा हुआ.

भीड़ से मची थी भगदड़- प्रत्यक्षदर्शी

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बाद योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की. गोपालगंज, बिहार से आई कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा, “सरकार ने व्यवस्था बहुत अच्छे से की थी, लेकिन हादसे के लिए भारी भीड़ और कुछ श्रद्धालुओं की लापरवाही जिम्मेदार है.” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बार-बार कह रही थी कि श्रद्धालु निर्धारित स्थानों पर स्नान करें, लेकिन कुछ लोग संगम नोज पर भीड़ लगा रहे थे, जो इस घटना का कारण बना.

प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम

प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर NDRF, SDRF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गई थीं. सीएम योगी ने बताया कि कल शाम 7 बजे से ही श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन अचानक बढ़ी हुई भीड़ के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.

इस हादसे ने हर किसी को मर्माहत कर दिया, और योगी सरकार ने अपनी तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस घटना की जांच जल्द पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़िए: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित हुई योगी सरकार की एंबुलेंस सेवा, बेड़े में 50 से ज्यादा वैन

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago