महाकुंभ 2025

दिगम्बर हरिवंश गिरि ने 12 वर्षों तक हाथ ऊपर रखने का लिया संकल्प, महाकुंभ में दर्ज कराई विशेष उपस्थिति

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के आयोजन की तैयारी तेजी से जारी है, और प्रयागराज में पर्यटकों और साधू-संतों का आना लगातार जारी है. इसके लिए सरकार की ओर से सभी स्तरों पर इंतजाम किए गए हैं. दिगम्बर हरिवंश गिरि भी प्रयागराज पहुंचे, जिन्होंने पिछले 5 वर्षों से अपना हाथ ऊपर उठाकर रखा है और कुल 12 वर्षों तक इसे इस स्थिति में बनाए रखने का संकल्प लिया है.

दिगम्बर हरिवंश गिरि का संकल्प और आशाएं

महाकुंभ के लिए प्रयागराज पहुंचने पर दिगम्बर हरिवंश गिरि ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “मैंने पिछले 5 सालों से अपना हाथ ऊपर रखा है. मैंने इसे 12 साल तक ऐसे ही रखने का संकल्प लिया है. हम आशा करते हैं कि देश का विकास हो, देश उन्नति करें. मैं हर बार कुंभ में आता हूं. इस बार की व्यवस्था बहुत अच्छी है.”

कुंभ की औपचारिक शुरुआत और अखाड़ों की पेशवाई

इस समय प्रयागराज में महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है, जिसमें अखाड़ों द्वारा भव्य पेशवाई निकाली जा रही है. इस दौरान छावनी प्रवेश के साथ ही अखाड़ों की गतिविधियाँ प्रारंभ हो जाती हैं. बीते शनिवार को निरंजनी अखाड़े की छावनी यात्रा भी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ निकाली गई.

निरंजनी अखाड़े की छावनी यात्रा में हाथी-घोड़े और बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने रास्ते भर इनका स्वागत किया. यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा भी की गई और अखाड़े के नागा संत शरीर पर भभूत धारण किए हुए, अस्त्र-शस्त्र लहराते हुए सबसे आगे चल रहे थे. ये नागा संत हाथी, घोड़े और ऊंट पर सवार होकर सनातन की पताका लहराते हुए यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे. पेशवाई के दौरान निरंजनी अखाड़े के आराध्य भगवान कार्तिकेय की पालकी सबसे आगे थी.


इसे भी पढ़ें- महाकुम्भ की वेबसाइट पर आए 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा यूजर्स, 6 अक्टूबर को हुई थी लॉन्चिंग


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

6 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

22 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

25 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

34 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

36 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

43 minutes ago