प्रतिकात्मक फोटो.
बसंत पंचमी के स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार से मेडिकल फोर्स मैदान में सक्रिय हो गई है. 360 बेड की क्षमता वाले 23 अस्पताल श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किए गए हैं. इनकी व्यवस्थाओं को जांचने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. एंबुलेंस और आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा कर तैनाती को सुनिश्चित किया गया. टीम में चिकित्सा व्यवस्था के नोडल उमाकांत सान्याल, केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक, सह नोडल चिकित्सा व्यवस्था डॉ. राम सिंह और महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे शामिल रहे.
सेंट्रल हॉस्पिटल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं क्विक रिस्पांस के लिहाज से कारगर साबित हो रही हैं. माइनर इंजरी से लेकर गंभीर इलाज तक सभी आवश्यक सेवाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं. महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि इमरजेंसी कॉल्स पर मेडिकल टीम मिनटों में मौके पर पहुंच रही है. एंबुलेंस और हेल्थ फैसिलिटीज विषम परिस्थितियों में भी पूरी तरह क्रियाशील हैं.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है. व्यापक स्वास्थ्य इंतजाम और पर्याप्त मेडिकल फोर्स श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए पूरी तरह तैयार है. इनमें 100 बेड का एक अत्याधुनिक सेंट्रल हॉस्पिटल, 25 बेड के दो सब-सेंट्रल हॉस्पिटल, 20 बेड के आठ सेक्टर हॉस्पिटल और 20 बेड के ही दो संक्रामक रोग हॉस्पिटल भी शामिल हैं. इनके अलावा एक बेड के 10 फर्स्ट एड पोस्ट भी सक्रिय हैं.
ये भी पढ़ें- तीर्थराज प्रयागराज के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक प्रबंधों को सराहा
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…