Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इमरजेंसी कॉल पर तत्पर मेडिकल टीम, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध; महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक इंतजाम

महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 23 अस्पताल और कई मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं.

MAHAKUMBH 2025

प्रतिकात्मक फोटो.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

बसंत पंचमी के स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार से मेडिकल फोर्स मैदान में सक्रिय हो गई है. 360 बेड की क्षमता वाले 23 अस्पताल श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किए गए हैं. इनकी व्यवस्थाओं को जांचने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

मेडिकल फोर्स का फील्ड निरीक्षण

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. एंबुलेंस और आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा कर तैनाती को सुनिश्चित किया गया. टीम में चिकित्सा व्यवस्था के नोडल उमाकांत सान्याल, केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक, सह नोडल चिकित्सा व्यवस्था डॉ. राम सिंह और महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे शामिल रहे.

क्विक रिस्पांस, मिनटों में इलाज

सेंट्रल हॉस्पिटल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं क्विक रिस्पांस के लिहाज से कारगर साबित हो रही हैं. माइनर इंजरी से लेकर गंभीर इलाज तक सभी आवश्यक सेवाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं. महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि इमरजेंसी कॉल्स पर मेडिकल टीम मिनटों में मौके पर पहुंच रही है. एंबुलेंस और हेल्थ फैसिलिटीज विषम परिस्थितियों में भी पूरी तरह क्रियाशील हैं.

सुरक्षा और स्वास्थ्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकता

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है. व्यापक स्वास्थ्य इंतजाम और पर्याप्त मेडिकल फोर्स श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए पूरी तरह तैयार है. इनमें 100 बेड का एक अत्याधुनिक सेंट्रल हॉस्पिटल, 25 बेड के दो सब-सेंट्रल हॉस्पिटल, 20 बेड के आठ सेक्टर हॉस्पिटल और 20 बेड के ही दो संक्रामक रोग हॉस्पिटल भी शामिल हैं. इनके अलावा एक बेड के 10 फर्स्ट एड पोस्ट भी सक्रिय हैं.


ये भी पढ़ें- तीर्थराज प्रयागराज के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक प्रबंधों को सराहा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital