महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025: 73 देशों के राजनयिकों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज में चल रहे महा कुंभ 2025 में शनिवार को 73 देशों के राजनयिकों ने भाग लिया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें इस भव्य आयोजन की विशेष झलक दिखाई.

सीएम योगी ने राजनयिकों को विशेष नौका विहार कराते हुए संगम तक पहुंचाया. वहां उन्होंने भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से उन्हें अवगत कराया. कुछ राजनयिकों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गंगाजल का स्वाद चखा. उन्होंने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया.

प्रयागराज का महत्व बताया

सीएम योगी ने बताया कि भारत के ज्यादातर तीर्थ स्थल गंगा नदी के किनारे बसे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को उजागर किया. उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया महा कुंभ को लेकर उत्सुक है. यह आयोजन दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है.”

सीएम ने यह भी बताया कि अब तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. 26 फरवरी तक यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है.

विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण

प्रयागराज पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राजनयिकों का भव्य स्वागत किया. उन्हें जेटी बोट के जरिए संगम का दर्शन कराया गया और महा कुंभ की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता बताई गई.

स्नान के बाद, राजनयिकों ने अक्षयवट कॉरिडोर, बड़े हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप का दौरा किया. वे भारतीय संस्कृति में नदियों और वृक्षों की पूजा पर विशेष रूप से प्रभावित हुए.

सीएम योगी से मुलाकात

बाद में, राजनयिकों का काफिला महा कुंभ मेले के पुलिस लाइन सभागार पहुंचा, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात हुई.

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, “सीएम ने सभी मेहमानों को प्रयागराज में स्वागत करते हुए कहा कि उनका यह दौरा अविस्मरणीय रहेगा और वे यहां से सुंदर यादें लेकर जाएंगे.”

महा कुंभ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है. इस आयोजन में दुनियाभर के लोगों की रुचि बढ़ रही है और यह भारत के सांस्कृतिक गौरव को वैश्विक मंच पर मजबूत कर रहा है.


ये भी पढ़ें- भारत बना Nissan Motors का ग्लोबल एक्सपोर्ट हब, 65 देशों में बढ़ा निर्यात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago