देश

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि (R. N. Ravi) को हटाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खारिज कर दिया है. सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह संविधान से बंधे हुए हैं और याचिका खारिज कर रहे हैं क्योंकिं उसमें उन्हें तथ्यात्मक गलतियां दिखती है. याचिका में राष्ट्रपति के सचिव और अन्य को आरएन रवि को वापस बुलाने का निर्देश देने की मांग की थी.

याचिका में दावा किया गया था कि आरएन रवि ने राज्यपाल के दायित्वों का पालन नहीं किया और लगातार संविधान का उल्लंघन किया है. यह याचिका वकील सीआर जया सुकिन ने दायर की थी. याचिका में राजनीतिक हस्तक्षेप और संवैधानिक अतिक्रमण का हवाला दिया गया था. याचिका में यह भी कहा गया था कि राज्यपाल रवि की गतिविधियां राजनीति से प्रेरित और संवैधानिक मानदंडों के विपरीत है. याचिका में राज्यपाल के कुछ फैसलों और उनकी काम करने का ढंग पर गंभीर सवाल उठाया गया था.

जानें क्या लगा था आरोप

आरोप है कि राज्यपाल ने राज्य सरकार के साथ कई मुद्दों पर बिना विचार किए हुए हस्तक्षेप किया है. याचिका में यह भी कहा गया था कि राज्यपाल को अपनी संवैधानिक भूमिका निभाने के लिए और अधिक संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. दरअसल 6 जनवरी से शुरू हुए तमिलनाडु विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने बिना संबोधन के वॉकआउट कर दिया था, जिसका राज्य के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के विरोध किया.

स्टालिन ने यह भी कहा था कि यह बचकाना और लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन है. आरएन रवि को 2021 में तमिलनाडु के राज्यपाल बनाया गया था. सीएम और स्पीकर ने राष्ट्रगान गाने से मना किया सदन की कार्यवाही शुरू होने पर राज्य गान तमिल थाई वल्थू गाया जाता है और आखिरी में राष्ट्रगान गाया जाता है. लेकिन राज्यपाल रवि ने इस नियम पर आपात्ति जताते हुए कहा कि राष्ट्रगान दोनों समय गाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने फिर फैलाया झूठ! विदेशों में देश को नुकसान पहुंचाते हैं- एस जयशंकर

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

46 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago