Bharat Express DD Free Dish

Shankaracharya

प्रयागराज के माघ मेले के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों और धार्मिक छात्रों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में पुलिस की विवेकाधीन शक्तियों, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

Shankaracharya vivad: प्रयागराज विवाद के बाद काशी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने 40 दिन का अल्टीमेटम देते हुए योगी से हिंदू और गौ भक्त होने का प्रमाण मांगा

Shankaracharya controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में हुए हंगामे का मामला और गरम हो गया है. सचिन कुमार नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हंगामे की जिम्मेदारी खुद ली है.

प्रयागराज में माघ मेला शंकराचार्य प्रकरण के चलते तनाव है. इस पर शांडिल्य महाराज ने कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की चोटी खींचने का मामला संत समाज से जुड़ा है. योगी जी हस्तक्षेप करें. VIP कल्चर बंद हो.

प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा विवाद थम नहीं रहा. इस विवाद पर महंत रविंद्र पुरी का बयान आया है. उनका कहना है कि कुछ लोग सनातनियों को आपस में लड़ाना चाहते हैं. मेरी अपील है कि शंकराचार्य जी उपवास खत्म करें, शांति से स्नान करें. एकता जरूरी है.

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान को लेकर दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखा है.

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ा. इस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातनी परंपराओं को रोकना गलत है.

Mouni Amavasya Snan Controversy: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती स्नान न कर पाए. इस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने रथ पर बैठकर स्नान करने की परंपरा को शास्त्रों के विरुद्ध बताया और कहा कि धर्म में पैदल स्नान ही मान्य विधि है.

कश्मीर के श्रीनगर स्थित शंकराचार्य मंदिर को ज्येष्टेश्वर मंदिर भी कहा जाता है. यह शिव को समर्पित है. अदभुत स्थापत्य कला से भरपूर है मंदिर.

Spiritual Awakening: श्री कल्कि धाम में 11 जून 2025 को पीएम मोदी द्वारा पूजित शिलाओं की भूगर्भ स्थापना होगी. शंकराचार्य के सान्निध्य में यह ऐतिहासिक क्षण सनातन चेतना का पुनर्जागरण करेगा.