दुनिया

“वह मानवता से नफरत करते हैं”, जॉर्ज सोरोस को मिले US के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर भड़के Elon Musk, दिया ये बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में विवादित कारोबारी जॉर्ज सोरोस को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया. यह सम्मान अमेरिका में ‘भारत रत्न’ जैसा है, जो देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान के रूप में माना जाता है. जॉर्ज सोरोस, जो एक बड़े निवेशक और ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं, पर कई देशों की सरकारों को गिराने और आर्थिक अस्थिरता फैलाने के आरोप लग चुके हैं.

“सभ्यता के ताने-बाने को नष्ट कर रहे”

जॉर्ज सोरोस को मिले प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम सम्मान को लेकर टेस्ला के सीईओ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. एलन मस्क ने कहा, यह हास्यापद है कि बाइडेन सोरोस को मेडल ऑफ फ्रीडम दे रहे हैं. मेरे विचार से जॉर्ज सोरोस मूल रूप से मानवता से नफरत करते हैं. वो ऐसी चीजें कर रहे हैं जो सभ्यता के ताने-बाने को नष्ट कर रहे हैं.

सोरोस पर गंभीर आरोप

भारत के संदर्भ में भी सोरोस की राय नकारात्मक रही है. उन्होंने 2023 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलोकतांत्रिक बताया था. सोरोस की ओपन सोसायटी फाउंडेशन, जिसे वे स्वतंत्रता, समानता और न्याय के लिए काम करने वाली संस्था बताते हैं, पर कई गंभीर आरोप हैं. इसमें विरोधी दलों को फंडिंग देने और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने के आरोप शामिल हैं.

बाइडेन प्रशासन ने की तारीफ

हालांकि, बाइडेन प्रशासन ने सोरोस को उनके योगदान के लिए तारीफ की और कहा कि वे स्वतंत्रता और न्याय के लिए समर्पित रहे हैं. लेकिन रिपब्लिकन नेताओं ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका के लिए अपमानजनक है.

यह भी पढ़ें-पोर्न स्टार के साथ संबंध और खतरे में पड़ा ट्रंप का राष्ट्रपति पद! 10 जनवरी को फैसला

120 देशों में फैली हैं संस्थाएं

सोरोस की संस्थाएं दुनिया भर के करीब 120 देशों में काम करती हैं और कई देशों में इन पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. उनका नाम रूस, तुर्की, हंगरी जैसे देशों में विवादों से जुड़ा हुआ है. उनके खिलाफ कई बार अभियान चलाए गए हैं, जहां उन्हें “अराजकता का दूत” भी कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago