महाकुंभ 2025

Maha Kumbh Mela 2025: माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र और शहर में ‘नो व्हीकल जोन’ लागू

महाकुम्भ नगर: प्रयागराज महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है. इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 की सुबह 4:00 बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम स्नान के लिए केवल आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी.

बाहरी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा जाएगा

प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी व सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा. इससे शहर में यातायात अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु पैदल सुगमता से स्नान घाटों तक पहुंच सकेंगे.

प्रयागराज शहर में शाम 5 बजे से रहेगा वाहन प्रतिबंध

श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम 5:00 बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है. केवल आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के आने और वापिस जाने की सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर कर रहा काम

12 फरवरी तक जारी रहेगा प्रतिबंध

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष यातायात योजना 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी.

कल्पवासियों के वाहनों पर भी रहेगा प्रतिबंध

महाकुम्भ में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी यह नियम लागू रहेगा. प्रशासन ने सभी कल्पवासियों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और अधिकृत पार्किंग स्थलों का उपयोग करें.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें, ताकि महाकुम्भ का यह महत्वपूर्ण स्नान पर्व सुगमतापूर्वक संपन्न हो सके.

विशाल तलवार

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

34 minutes ago