महाकुंभ 2025

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद सुगम अनुभव हेतु हैं ये सुविधाएं

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद सुगम अनुभव हेतु @UPGovt एवं #UPPolice कृत संकल्पित है. यातायात हेतु महीनों पूर्व से योजनाएं बनाई गई थी, जिनका हम लोग सफल क्रियान्वयन कर रहें है. सप्ताह के अन्त में एवं बीच में कभी-कभार, भारी संख्या में वाहनों के आगमन के दृष्टिगत यहाँ तैनात प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसबल द्वारा अथक प्रयास करके जो भी विषम परिस्थिति आयी उनका सफल निस्तारण किया गया है. मेला क्षेत्र, प्रयागराज आने वाले सभी सड़क मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है, शहर के अंदर भी जाम की स्थिति नहीं है.

महाकुम्भ आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वह अपने मार्ग पर पड़ने वाली पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करें, सभी लोग संगम के नजदीक आने का प्रयास न करें, क्योंकि विभन्न मार्गों की विभिन्न व्यवस्थाएं है. हम लोग दिन रात इसी व्यवस्था में लगे हुए है कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो और यातायात भी सुचारु रूप से चलता रहे, अतः निर्देशित स्थानों पर ही अपना वाहन पार्क करें.

हम लोग द्वारा ANPR एवं AI Enabled कैमरा का प्रयोग करने के साथ-साथ टोल तथा नजदीकी जनपद के अधिकारियों से भी यह जानकारी प्राप्त करते है कि किस मार्ग से कितने वाहन आ रहे है जिससे समुचित व्यवस्थाएं उस मार्ग पर की जा सके.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र और शहर में ‘नो व्हीकल जोन’ लागू

माघी पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पूर्व से ही सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, प्रयागराज शहर में भी शाम से वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे. मेला क्षेत्र में निवास कर रहे कल्पवासियों के लिए भी अलग से यातायात योजना बनाकर सभी को सूचित कर दिया गया है.

आम आम जन से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना अथवा अफवाह ना फैलाएं, यातायात संबंधी जो भी चुनौती आयी है उसका हम लोगों ने अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर एवं अथक प्रयास करके सभी समस्या का निस्तारण किया गया है.

श्री तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त प्रयागराज।

विशाल तलवार

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

13 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

14 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

27 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

41 minutes ago