Film Saaree Trailer: पैन इंडिया फिल्मों के इस दौर में रामगोपाल वर्मा लेकर आ रहे हैं एक जबर्दस्त फिल्म ‘साड़ी’, जो 28 फरवरी, 2025 को तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में एक साथ देश भर में रिलीज होगी. रामगोपाल वर्मा द्वारा प्रेजेंट फिल्म का ट्रेलर आरजीवी डेन द्वारा मैंगो मीडिया के माध्यम से जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रोचक तथ्य यह है कि यह फ़िल्म भी सोशल मीडिया के फैलाए जाल और इससे होने वाले दुष्प्रभाव के विषय पर है.
गिरि कृष्णकमल द्वारा निर्देशित फ़िल्म साड़ी की टैगलाइन है: “बहुत ज्यादा प्यार डरावना हो सकता है.” भूत जैसी फिल्मों के मेकर रामगोपाल वर्मा ने न केवल इस फ़िल्म को लिखा है बल्कि प्रस्तुत भी किया है और उनके सिनेमाई जादू की छाप हर एक सीन और हर शॉर्ट में नजर आती है.
आरजीवी-आरवीआई प्रोडक्शंस एलएलपी के बैनर तले इस फ़िल्म को मशहूर व्यवसायी रवि शंकर वर्मा ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक सइक्लोजिकल थ्रिलर है, जिसमें सत्य यदु और आराध्या देवी मुख्य भूमिका में हैं. फ़िल्म में सत्य यदु, आराध्या देवी के अलावा साहिल सम्भयाल, अप्पाजी अंबरीश और कल्पलथा जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फ़िल्म का ट्रेलर बहुत प्रभावी और प्रोमोसिंग लग रहा है.
निर्माता रवि शंकर वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “हमने पहले ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फ़िल्म का टीज़र और दो गीत रिलीज़ कर दिए हैं, जिन्हें कमाल का रेस्पॉन्स मिल रहा है. मैंगो मीडिया के माध्यम से तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में फ़िल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों के लिए चौंकाने वाला सिद्ध हुआ है. फिल्म 28 फरवरी को 4 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मुझे उम्मीद है कि जिस तरह इसके टीज़र, गीतों और ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, उतना ही प्यार दर्शक पिक्चर को सिनेमाघरों में देंगे.”
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…