भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया (फोटो- IANS)
Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में बेल्जियम के खिलाफ मिली हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पूल बी के मैच में 3-2 से हरा दिया है. यह भारत का अंतिम पूल मैच था. यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है.
भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया. भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक में 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए यह ग्रुप काफी कठिन था, क्योंकि बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के साथ मुकाबला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को भारत के लिए बड़ी बाधा माना जा रहा था. इस जीत से अब निश्चित तौर पर भारतीय हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है.
इस करीबी मैच में भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा, जहां उन्होंने पहले ही क्वार्टर में दो गोल किए थे. मैच में भारत की शानदार शुरुआत हुई. पहले क्वार्टर में ही टीम ने दो गोल दाग दिए. अभिषेक ने 12वें मिनट में पहला गोल किया और इसके ठीक एक मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के थॉमस क्रेग ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया.
तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में एक और गोल कर भारत की स्थिति मजबूत की. मैच के अंत में ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी पर गोल किया जिससे मैच रोमांचक हो गया लेकिन भारत ने अंत तक बढ़त बरकरार रखी. भारत ने इस मैच में अधिक बॉल पोजीशन हासिल की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा आक्रामक थी.
इस जीत के साथ भारत पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर खिसक गया है। बेल्जियम इस पूल में शीर्ष पर है और अर्जेंटीना चौथे स्थान पर है. पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त से शुरू होंगे. भारत ने इससे पहले पूल बी में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर की थी. इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रा किया था. इसके बाद आयरलैंड को 2-0 से मात दी थी.
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: युगल क्वार्टरफाइनल में हार के बाद एंडी मरे ने टेनिस को कहा अलविदा
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…