Olympics Medals
भारतीय दल पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो मेडल जीत चुका है. यह दोनों मेडल शूटिंग में आए हैं. मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 30 जुलाई को शूटिंग में 10 मीटर मिक्स्ड एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता. 31 जुलाई को भी भारत के पास ट्रैप वूमेन्स इवेंट में पदक जीतने का मौका है.
पेरिस ओलंपिक 2024 में 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी निम्नलिखित स्पर्धाओं में भाग लेंगे.
दोपहर 12:30 बजे निशानेबाजी में ट्रैप वूमेन्स क्वालीफिकेशन में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह भाग लेंगी.
दोपहर 12:30 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप और स्वप्निल कुसाले भाग लेंगे.
बैडमिंटन: महिला एकल ग्रुप स्टेज में पीवी सिंधु दोपहर 12:50 पर खेलेंगी.
रोइंग: पुरुषों की सिंगल स्कल्स सेमीफाइनल (सी/डी) में बलराज पंवार का इवेंट दोपहर 1:24 पर होगा.
बैडमिंटन: पुरुष एकल ग्रुप स्टेज में लक्ष्य सेन का मैच दोपहर दोपहर 1:40 पर होगा.
घुड़सवारी: ड्रेसेज इंडिविजुअल ग्रुप स्टेज में अनुष अग्रवाल दोपहर 1:58 पर हिस्सा लेंगे.
टेबल टेनिस: महिला एकल ग्रुप स्टेज आर-32 में श्रीजा अकुला दोपहर 2:30 पर खेलेंगी.
मुक्केबाजी: महिलाओं की 75 किलो वर्ग में राउंड ऑफ 16 में लवलीना बोरगोहेन का मैच दोपहर 3:50 पर होगा.
तीरंदाजी: महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल आर-1/32 में दीपिका कुमारी दोपहर 3:56 पर भाग लेंगी.
अगर दीपिका कुमारी अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करती हैं तो राउंड-ऑफ-16 में उनका मुकाबला शाम 4:35 बजे होगा.
टेबल टेनिस: महिलाओं के सिंगल राउंड-ऑफ-16 में मनिका बत्रा का मैच शाम 8:30 बजे होगा.
तीरंदाजी: पुरुषों की व्यक्तिगत राउंड-ऑफ-32 में तरुणदीप राय का मैच शाम 9:28 बजे होगा.
अगर वह अगले राउंड में पहुंचे तो पुरुषों की व्यक्तिगत राउंड-ऑफ-16 में रात 11:00 बजे उनका मैच होगा.
बैडमिंटन: पुरुषों के एकल ग्रुप स्टेज मैच में एचएस प्रणॉय रात 11 बजे खेलेंगे.
बॉक्सिंग में निशांत देव का मैच पुरुष 71 किग्रा भारवर्ग में राउंड ऑफ 16 में रात 12:34 पर होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…