केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने वायनाड घटनास्थल का किया दौरा.
Wayanad Landslide: वायनाड में हुए भूस्खलन में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अभी भी 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सेना, वायु सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स की बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. राज्य और केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है.
इसी बीच केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू शामिल हैं. इन इलाकों के स्थानीय लोग जो किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, तबाही की भयावहता से बुरी तरह टूट चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में शवों के मिलने का सिलसिला जारी, 153 की मौत, 98 अभी भी लापता
इस बीच, पुलिस ने लोगों को बिना कारण बताए वायनाड की यात्रा करने से रोक दिया है. प्रभावित स्थानों की ओर जाने वाली अधिकांश सड़कों पर भीड़ हो रही है, जिससे बचाव वाहनों की आवाजाही में बाधा आ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…