ओलंपिक

Paris Olympics 2024: पति मुकेश अंबानी के साथ फ्रांस पहुंचीं नीता ने ओलंपिक उद्घाटन समारोह में की शिरकत, राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात

Paris Olympics 2024: फ्रांस में ओलंपिक गेम्स-2024 की शुरूआत हो गई है. भारत समेत दुनियाभर के हजारों खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे हैं. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनके पति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शुक्रवार, 26 जुलाई को 2024 पेरिस ओलंपिक के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.

अंबानी परिवार फ्रांस के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर पर देखा गया, उनकी मौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में उनकी भागीदारी दर्शाई. ओलंपिक उद्घाटन समारोह में अमेरिकन दिग्गज कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, डेल्टा के सीईओ एड बैस्टियन, भारतीय अभिनेता राम चरण, गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन, अमेरिकी गायिका-गीतकार एरियाना ग्रांडे और बर्नार्ड अर्नाल्ट जैसे अरबपतियों ने भी हिस्सा लिया.

ओलंपिक उद्घाटन समारोह के बाद, मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की.

राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने द्विपक्षीय बैठक भी की. उनकी मुलाकात की तस्वीरें लॉरेंट ब्लेवेनेक / प्रेसिडेंस डे ला रिपब्लिक फ्रेंच की ओर से जारी की गईं.


अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मेंबर बनीं नीता

बता दें कि नीता अंबानी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मेंबर चुनी गई हैं. सोशल मीडिया X.com के हैंडिल @nmacc_india पर बताया गया कि नीता अंबानी ने पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले IOC मेंबर के रूप में सर्वसम्मति से फिर से चुने जाने पर खुशी जताई है.

@nmacc_india पर नीता अंबानी ने कहा, “मैं फिर से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मेंबर चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ. मैं President Bach और IOC में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर उनके विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ.”

नीता ने आगे कहा, “मुझे फिर से चुना जाना न केवल एक पर्सनल माइलस्टोन है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव की हुंकार भी है. मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा कर रही हूँ. भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हूँ.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

8 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

13 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago