Paris 2024 Medal (Photo- IANS)
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हो गया है. चीन की मिक्स्ड शूटिंग जोड़ी हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीता. चीनी जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम जिह्योन और पार्क हाजुन को 16-12 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.
चीन ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में कोरियाई खिलाड़ियों के प्रयासों के बावजूद अपनी बढ़त बनाए रखी. इससे पहले, कजाकिस्तान ने खेलों का पहला मेडल जीता, जब एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव ने जर्मनी की अन्ना जानसेन और मैक्सीमिलियन उलब्रिक को उसी स्पर्धा में 17-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक 2024: भारत का पहला दिन – जानें कौन से एथलीट और किस खेल में उतरेंगे
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…