ओलंपिक

Paris Olympics 2024: PM मोदी ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से फोन पर की बात, जीत की दी बधाई

Manu Bhaker Won bronze Medal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने उन्हें ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर शुभकमानाएं दी. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मनु भाकर को बधाई दी.

पीएम ने बधाई देते हुए लिखा, “यह एक ऐतिहासिक मेडल है. मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल जीतने पर बधाई। उन्होंने कांस्य पदक जीता. वह भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला हैं, इससे यह सफलता और खास बन जाती है. यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है.”

पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई

मेडल जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने फोन पर मनु भाकर का अभिनंदन करते हुए उनको बधाई दी और कहा कि, मैं आपके मेडल की खबर सुनने के बाद बहुत आनंदित हूं. आप केवल 0.1 पॉइंट से सिल्वर से चूक गईं, लेकिन आपने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. आप भारत की पहली महिला हैं, जो ओलंपिक शूटिंग में मेडल लेकर आई हैं. मेरी ओर से आपको बहुत बधाई है. टोक्यो ओलंपिक में आपकी गन ने आपके साथ दगा कर दिया, लेकिन इस बार आपने सारी कमियों को पूरा कर दिया.

इस पर मनु भाकर ने पीएम मोदी से कहा कि पेरिस ओलंपिक में आगे भी उनके मैच हैं, और वह उम्मीद कर रही हैं कि उनमें भी बेहतर प्रदर्शन होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत ने आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा दिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले मैचों में अच्छा करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से पेरिस ओलंपिक में साथी खिलाड़ियों का हालचाल भी जाना और पेरिस की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा.

इस पर मनु भाकर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खुश हैं और आपको नमस्ते कह रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमने यह कोशिश की है खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में सभी जरूरी सुविधाएं मिलें. मनु भाकर ने कहा कि खिलाड़ियों के पास पेरिस में सभी सुविधाएं हैं और प्रधानमंत्री के प्रयास सफल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने मनु भाकर से पूछा कि उन्होंने अपने माता-पिता से बात की है? इस पर मनु भाकर ने कहा कि वह शाम में अपने रूम में जाकर माता-पिता से बात करेंगी. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके पिता को काफी खुशी होगी, उन्होंने आपको बहुत प्रोत्साहित किया है.

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैंने जो पदक जीता है, वह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मेरा समर्थन करने वाले हर व्यक्ति के लिए एक सपने का साकार होना है. मैं एनआरएआई, साई, यूथ अफेयर्स एवं खेल मंत्रालय, कोच जसपाल राणा, हरियाणा सरकार और ओजीक्यू की दिल से आभारी हूं. इस जीत को मैं देश के असीम समर्थन और प्यार के लिए समर्पित करती हूं.”

भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है. मनु भाकर ने 27 जुलाई को इस इवेंट के फाइनल में क्वालीफाई किया था. रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए. इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा. कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता. कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने अचूक निशाना लगाकर देश को दिलाया पहला मेडल, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाइयां

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

23 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago