ओलंपिक

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर की बात, कहा- आपने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया

PM Modi spoke to Neeraj Chopra on phone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की, और उन्हें पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज की चोट के बारे में भी पूछा और उनकी माता द्वारा दिखाई गई खेल भावना की प्रशंसा की. पीएम ने बधाई देते हुए कहा कि, आपने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया. पूरा देश आपकी तरफ आशा की नजर से देख रहा था. नीरज ने कहा कि चोट की वजह से थ्रो करने में परेशानी हुई, आगे भी हम कोशिश करेंगे और आगामी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

पीएम ने एक्स पर दी थी बधाई

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा था, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं, उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने, और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया था. पदक मुकाबले में नीरज ने 89.45 मीटर जैवलिन फेंका, लेकिन यह मौजूदा विश्व चैंपियन और डायमंड लीग फाइनल विजेता के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ, क्योंकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता. अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ नया ओलंपिक रिकॉर्ड स्थापित किया.

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं” जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नीरज की जीत से देश में जश्न का माहौल

नीरज की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. 26 साल के नीरज लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. पेरिस ओलंपिक में क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप पर रहने वाले नीरज गोल्ड के प्रबल दावेदार थे. जैवलिन फाइनल मैच में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को कांस्य पदक मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

7 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago