ओलंपिक

विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर PM मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से विरोध दर्ज कराने को कहा

Vinesh Phogat disqualification: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को फ्रांस में चल रहे पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. वहां विनेश फोगाट में तय मानक से 100 ग्राम वजन ज्‍यादा बताकर, वो अयोग्‍य करार दे दी गईं, जिससे कुश्‍ती के मुकाबले में गोल्‍ड जीतकर लाने का उनका सपना टूट गया.

विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से पहलवान के मामले और खेलों में उनके सामने आने वाले विकल्पों के बारे में बात की. पीटी उषा ने कहा कि यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है. हम अपने देश की पहलवान को अयोग्‍य करार दिए जाने के फैसले का विरोध दर्ज कराएंगे.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष से विनेश की अयोग्यता के बारे में बुधवार को विरोध दर्ज कराने को कहा, ताकि 29 वर्षीय विनेश के मामले में मदद मिल सके. विनेश को बुधवार रात चैंप डे मार्स में 50 किग्रा कुश्ती स्वर्ण पदक मुकाबले में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से भिड़ना था. हालांकि, वह मुकाबले के दिन सुबह अनिवार्य वजन-माप में मामूली अंतर से चूक गईं. खबरों में बताया गया कि विनेश में 100 ग्राम वजन ज्‍यादा मिला है.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और इस मुद्दे पर सीधे तौर पर जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा. उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago