देश

टाइम हायर एजुकेशन के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास सराहनीय

Phil Baty: टाइम्स हायर एजुकेशन के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर फिल बैटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा है, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी के सुधार अपने पैमाने और साहस में बिल्कुल प्रेरणादायक हैं. हम एक ऐसे देश को देखते हैं जिसे शिक्षा की सख्त जरूरत है, जिसमें एक बड़ी युवा आबादी है. इस तक पहुंच, शिक्षा तक पहुंच में सुधार, उच्च शिक्षा में समावेशन बढ़ाने और साथ ही गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास सराहनीय हैं.”

मालूम हो कि टाइम्स एजुकेशन ग्लोबल रिसर्च यूनिवर्सिटी के लिए मूल्यांकन की दुनिया की सबसे गहन और न्यायसंगत प्रणाली है. एक समाचार एजेंसी के साथ विशेष साक्षात्कार में भारत के प्रधानमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की. टाइम्स हायर एजुकेशन में भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम भारत की बढ़ती भागीदारी देखते हैं.

भारतीय विश्वविद्यालयों में विश्व मंच पर प्रवेश करने की इच्छा और भूख है.” उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि भारतीय विश्वविद्यालय विश्व स्तर पर अधिक आकर्षक हैं. वे अधिक प्रतिभाओं को आकर्षित और बनाए रख सकते हैं. वे उतनी प्रतिभा नहीं खो रहे हैं लेकिन अब बाकी दुनिया भारत की ओर देख रही है. यूके और ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय, सभी देखना चाहते हैं कि यहाँ क्या हो रहा है. वे भारतीय बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) सुधारों के तहत शामिल होना और सहयोग करना चाहते हैं, जिसने उन्हें इसकी अनुमति दी है. वे शिक्षा में क्रांति का एक हिस्सा बनना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- युवक ने देखा सपना और सच में क्रैश हो गया हवाई जहाज…जानें इतिहास में कब हुई ये खतरनाक घटना

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

39 seconds ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

1 hour ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

1 hour ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

2 hours ago

राहुल को ‘Modi Phobia’, कांग्रेस नेता पर भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, जानें और क्या कहा?

राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…

2 hours ago

संगम नगरी प्रयागराज में निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्‍य शोभायात्रा, ‘संकटमोचक’ बने पूर्व IAS धीरज श्रीवास्तव, चुनावी मैदान में आएंगे नजर?

प्रयागराज में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा के दौरान भीड़ में फँसी एक एम्बुलेंस…

3 hours ago