Number Puzzle: ब्रेन टीजर न सिर्फ दिमाग को शार्प बनाते हैं, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ाते हैं. जैसे तन की मजबूती के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, वैसे ही मन की मजबूती के लिए दिमागी अभ्यास की जरुतर होता है. Number Puzzle यानी गणना संबंधी पहेलियां, ऑप्टिकल इल्यूजन और वर्ड पजल्स से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं. इसलिए अगर आप कहीं खाली बैठे हैं तो इस तरह की पहेलियां खेलकर अपने दिमाग को एक्टिव रख सकते हैं.
अब आइए आपको एक मजेदार चैलेंज देते हैं. नीचे एक तस्वीर में आपको कई बार ’89’ लिखा हुआ दिखाई देगा. लेकिन इस भीड़ में कहीं ’99’ भी छुपा हुआ है. क्या आप उसे ढूंढ सकते हैं? यह पजल आपकी नजर और ध्यान की परीक्षा है. ज्यादा समय नहीं मिलेगा- जितनी जल्दी हो सके, 99 को ढूंढिए.
अगर आप अब तक नहीं ढूंढ पाए हैं, तो चलिए आपको एक छोटा सा हिंट देते हैं: नंबर्स के बाएं हिस्से को ध्यान से देखिए. वहीँ कहीं 99 छुपा हुआ है.
तो क्या आप ढूंढ पाए? अगर नहीं, तो जान लीजिए — इस पूरे पजल में सिर्फ एक ही बार 99 लिखा हुआ है. जी हां, बार-बार 89 देखकर शायद आपको लगा हो कि कई बार 99 लिखा है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.
ऐसी पहेलियां हमें यह सिखाती हैं कि हमारा ध्यान और अवलोकन क्षमता कितनी मजबूत है. कई बार जवाब आंखों के सामने होता है लेकिन हम उसे देख नहीं पाते. इसलिए जिंदगी में हर चीज को ध्यान से देखने की आदत डालें.
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…